{"_id":"6455442af8502ab95101b499","slug":"made-his-wife-homeless-and-married-his-girlfriend-kannauj-news-c-12-1-218312-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पत्नी को बेघर कर प्रेमिका से रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पत्नी को बेघर कर प्रेमिका से रचाई शादी
Fri, 05 May 2023 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Fri, 05 May 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
तिर्वा। पति ने प्रेमिका से शादी करने के लिए बच्चों समेत पत्नी को घर से निकाल दिया। पत्नी ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि वर्ष 2012 में क्षेत्र के एक गांव निवासी के साथ परिजनों ने शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद पति प्रताड़ित करने लगा। पति का गांव की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। अक्सर इसी बात को लेकर मारपीट करता रहता था। 23 जनवरी को पति समेत ससुरालीजनों ने दो बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया। कुछ दिन बाद जानकारी मिली कि पति ने दूसरी शादी रचा ली है। जब पीड़िता ससुराल गई तो पति ने जान से मारने की नीयत से मारपीट कर भगा दिया। पीड़िता ने पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल डॉ. महेशवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।