{"_id":"607f1b6d8ebc3e8dae157a72","slug":"luteron-ne-deyaree-sanchaalak-se-dedh-laakh-loote-kannauj-news-knp6245579128","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों ने डेयरी संचालक से डेढ़ लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरों ने डेयरी संचालक से डेढ़ लाख लूटे
विज्ञापन
थाने में खड़ी बाइक।
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। कस्बे के भीड़भाड़ वाले इलाके में बाइक सवार लुटेरों ने डेयरी संचालक से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। लोगों के पीछा करने पर लुटेरे बाइक से फिसल गए। इसके बाद बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले। बाजार में मौजूद लोगों ने बाइक पुलिस को सौंप दी। अब पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
थाना इलाके के नगला सरवाई निवासी कमलेश कुमार गांव में दूध डेयरी संचालित करते हैं। कमलेश ने बताया कि मंगलवार को नगर की पंजाब नेशनल बैंक से किसानों को देने के लिए डेढ़ लाख रुपये निकाले थे। इन्हें झोले में रखकर बाइक से बाजार आ गए। भीड़भाड़ वाले इलाके में करीब एक बजे मिनाज स्वीट हाउस के यहां किसी काम को लेकर बाइक खड़ी कर दी। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने झोला छीन लिया। यह बाइक से भागने लगे। बाजार में मौजूद लोगों के साथ लुटेरों का पीछा किया। थाना रोड पर मस्जिद के पास भीड़ की वजह से बाइक फिसल गई। इससे लुटेरे बाइक छोड़कर भाग गए।
इसी दौरान शोरगुल सुनकर कमलेश ने लोगों की मदद से रुपयों से भरा झोला लुटेरों से छीन लिया। कमलेश ने घटना की सूचना पुलिस को दी। लूट की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी।