फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   loot ke iraade se bhaajapa netaon par dande se hamala, der raat ghar lautate samay huee ghatana

लूट के इरादे से भाजपा नेताओं पर डंडे से हमला, देर रात घर लौटते समय हुई घटना

Thu, 18 Mar 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
loot ke iraade se bhaajapa netaon par dande se hamala, der raat ghar lautate samay huee ghatana
विशुनगढ़(संवाद)। छिबरामऊ से बुधवार देर रात घर लौट रहे भाजपा नेताओं की बाइक पर वनखंडी मंदिर के पास लूट के इरादे से खड़े युवकों ने डंडे से हमला कर दिया। भाजपा नेताओं ने बाइक नहीं रोकी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

प्रेमपुर मंडल अध्यक्ष शिव कुमार बेरिया और पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधीर दुबे उर्फ कल्लू बुधवार देर रात बाइक से छिबरामऊ गए थे। विशुनगढ़ लौटते समय वनखंडी मंदिर के पास झाड़ियों से निकले युवकों ने इनकी बाइक पर लूट के इरादे से डंडे से हमला कर दिया। भाजपा नेता युवकों के इरादे भांप गए। हिम्मत कर बाइक की स्पीड बढ़ा दी। कुछ दूर पहुंचकर भाजपा नेताओं ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। इन्हें कोई युवक नहीं मिला। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि भाजपा नेता ने चार युवकों के मंदिर के पास खड़े होने की सूचना दी थी। इस पर पुलिस भेजी गई। कोई युवक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed