फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   lokadaun mein hue berojagaar, gaing banaakar shuroo kee lootapaat

लॉकडाउन में हुए बेरोजगार, गैंग बनाकर शुरू की लूटपाट

Thu, 04 Feb 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
lokadaun mein hue berojagaar, gaing banaakar shuroo kee lootapaat
खुलासा करते एएसपी विनोद कुमार, पीछे खड़े आरोपी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। लॉकडाउन में बेरोजगार होकर घर लौटे युवक ने पहले खुद, बाद में गैंग बनाकर लूटपाट शुरू कर दी। गैंग ने ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने अब गैंग सरगना समेत तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। सरगना बीएससी पास है।
विज्ञापन

एएसपी विनोद कुमार ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि इंदरगढ़ थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने पटेलनगर तिराहे के देसी शराब ठेके के पास से सत्येंद्र ठाकुर (निवासी हनुमान गली, इंदरगढ़), अवनीश गुप्ता (निवासी छेना गली, इंदरगढ़) और अमन शर्मा (निवासी मस्जिद वाली गली, इंदरगढ़) को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लूटे गए चार हजार नगद, एक बाइक के साथ दो तमंचे बरामद हुए। छानबीन में सामने आया कि गिरोह ने क्षेत्र में लूटपाट, छिनैती और चोरी की करीब 10 वारदातों को अंजाम दिया है। सरगना सतेंद्र ठाकुर ने बताया कि वह बीएससी पास है। हरियाणा की कंपनी में नौकरी करता था। लॉकडाउन में बेरोजगार होने पर घर चला आया। रुपयों की कमी होने पर पहले अकेले लूटपाट की। बाद में गिरोह बनाया। युवकों को शामिल कर बड़ी वारदातों को अंजाम देने लगा। खुलासे के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। एएसपी ने बताया कि गिरोह के कुछ फरार सदस्यों की तलाश की जा रही है। जल्द इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

दो हजार रुपये के लिए की पहली लूट
छेना गली निवासी अवनीश गुप्ता पिता की सिलाई की दुकान में काम करता था। आर्थिक तंगी से वह लोन लेकर खुद की दुकान डालना चाहता था। इसके लिए बैंक से लोन कराने का आवेदन किया। लोन कराने के लिए दो हजार रुपये की जरूरत थी। इससे उसने सतेंद्र के साथ मिलकर पहली लूट की। इसमें 10 हजार रुपये मिले। इसके बाद उसने वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। वहीं अमन शर्मा कपड़े की फेरी लगाता था। रुपयों के लालच में उसने भी लूटपाट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह पुलिस के हाथ लगा गैंग
मनिकापुर निवासी बृजभान सिंह दो जनवरी को साइकिल से घर जा रहे थे। इस दौरान बेलामऊ सरैया के पास बाइक सवार लुटेरों ने तमंचा लगाकर लूट कर ली। कुछ लोगों ने बाइक को पहचान लिया था। बुधवार को तीनों लुटेरे बाइक से निकले थे। पुलिस को देखकर यह शराब ठेके के पास बाइक खड़ी कर छिप गए। बाइक पहचान लेने पर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed