फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   lohiya jayanti manayee

जिसमें समाजवादी विचारधारा नहीं, वह राष्ट्रहित नहीं सोच सकता

Tue, 23 Mar 2021 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
lohiya jayanti manayee
सपा कार्यालय में डा. लोहिया के चित्र पर मार्ल्यापण करते सपा विधायक अनिल दोहरे व अन्य। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष कलीम खां ने कार्यालय सभागार में डॉ. लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण किया। वहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की अगुवाई में समाजवादी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने लोहिया चौराहे पर मूर्ति व आसपास सफाई कर माल्यार्पण किया। जिला अस्पताल में सपा नेता अमित मिश्रा और गौतम कुशवाहा ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष कलीम खां ने डॉ. लोहिया के संस्मरण सुनाए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया ने देश में बढ़ती अमीरी और गरीबी की खाई को बराबर करने के लिए कई आंदोलन चलाए। उन्होंने कहा कि जिसके समाजवादी विचार नहीं ,वो कभी राष्ट्रहित की नहीं सोच सकता। इस मौके पर विधायक अनिल दोहरे, सपा नेता प्रताप सिंह यादव, महामंत्री राम प्रकाश शाक्य, जिला उपाध्यक्ष दिनेश बाथम व राजेश पाल, पूर्व प्रमुख इंद्रेश यादव, संजू कटियार, मुख्य प्रवक्ता विजय द्विवेदी, रजनीकांत यादव, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, भोले कुरैशी, श्याम सिंह यादव, कंचन कनौजिया, संगीता पांडेय, कुुसुम यादव आदि सपाई रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed