फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Leveling of Eastern Bypass started to prevent accidents

Kannauj News: हादसों को रोकने के लिए पूर्वी बाईपास का समतलीकरण शुरू

Tue, 10 Dec 2024 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Leveling of Eastern Bypass started to prevent accidents
छिबरामऊ। पूर्वी बाईपास नेशनल हाईवे पर जंक्शन का निर्माण होना है। इसके लिए एनएचएआई की अधिग्रहित की गई जमीन पर बनीं 18 दुकानों को पांच महीने पहले ध्वस्त करा दिया था।
विज्ञापन

तभी से यह स्थान ऊबड़-खाबड़ पड़ा था, जिसके चलते आए दिन हादसे हो रहे थे। हादसों को रोकने के लिए डीएम के निर्देश पर कार्यदायी संस्था समतलीकरण का काम शुरू करा दिया है। छिबरामऊ से गुजरे नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण का काम पूरा हो चुका है। पूर्वी, पश्चिमी बाईपास पर जंक्शन और फर्रुखाबाद चौराहे पर गोल चक्कर का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है। जून माह में पूर्वी बाइपास पर अधिग्रहित जमीन पर बनी दुकानों को एनएचएआई ने ध्वस्त करा दिया था, लेकिन कुछ दिनों बाद बरसात शुरू हो जाने के कारण जंक्शन निर्माण चालू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

ध्वस्त दुकानों का मलबा हटने के बाद से पूर्वी बाईपास पर तालाब की तरह बन गया था। इस कारण यहां अक्सर हादसे हो रहे थे। पिछले दिनों छिबरामऊ महोत्सव के मंच पर उप्र उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने यहां होने वाले हादसों का हवाला देते हुए डीएम से जंक्शन निर्माण कराए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम शुभ्रांत शुक्ल के निर्देश पर कार्यदायी संस्था ने जमीन को समतल कराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed