फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Less lively in violence-hit areas

हिंसा प्रभावित इलाकों में रौनक कम

Wed, 11 Nov 2015 10:06 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 11 Nov 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
Less lively in violence-hit areas
इत्र नगरी में अबकी दीपावली पर रौनक कम है। बवाल प्रभावित कई मुहल्लों में
विज्ञापन
गत वर्ष के मुकाबले इस बार दीवाली फीकी नजर आई। सड़कों पर भी त्योहार के बावजूद भरपूर जोश और जश्न का माहौल नहीं दिखा।

दुर्गा विसर्जन यात्रा के दौरान लाखन तिराहे पर रंग डालने को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग हो गई थी। इसमें महेश कुशवाहा की मौत हो गई थी जबकि एक युवक घायल हो गया था। इसके बाद भड़के दंगा ने चौतरफा नुकसान पहुंचाया है। दिवाली भी इससे अछूती नहीं रही।

एक ओर जहां दंगे के दंश ने मार्केट से भीड़ कम करके व्यापारियों की कमाई पर प्रहार किया वहीं दूसरी तरफ युवाओं को घरों के अंदर ही ज्यादातर समय बिताने के लिए विवश कर दिया है। परिवार के लोगों को डर है कि यदि नौजवान घर से बाहर निकले तो वे कानून के फंदे में फंस सकते हैं।

पठकाना, हरदेवगंज, अजयपाल, व कटरा मुहल्ले में इस बार चहल कदमी न के बराबर दिखी। पटाखों की गूंज व आतिशबाजी की धमाचौकड़ी भी कम ही सुनाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed