फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lekpalon-lawyers dispute settle

लेखपालों-वकीलों का विवाद निपटा

Sat, 23 May 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sat, 23 May 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Lekpalon-lawyers dispute  settle
लेखपालों और वकीलों के बीच चल रहा विवाद दोनों पक्षों के बीच वार्ता के बाद शुक्रवार को शांत हो गया है। इसके बाद लेखपालों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी है। शनिवार से लेखपाल काम पर लौटेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से ही जिला प्रशासन विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने की कवायद में जुट गया। एडीएम के निर्देश पर तिर्वा और सदर के एसडीएम के पास भेजा। उन्होंने उप्र लेखपाल संघ के पदाधिकारियों से वार्ता करके उनका पक्ष सुना। वहीं अधिवक्ताओं से भी वार्ता करके उनकी बात सुनी गई। बाद में कलेक्ट्रेट सभागार में एसडीएम रमेश चंद्र यादव, एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य की मौजूदगी में दोनों पक्षों को बिठाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान अधिवक्ता सुधीर यादव, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह यादव, महामंत्री सोवरन लाल भारतीय, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में सुलह वार्ता शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल संघ की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अफसरों व पदाधिकारियों के मध्य अधिवक्ता सुधीर यादव ने तिर्वा में घटित हुई घटना के संबंध में खेद व्यक्त करते हुए क्षमा याचना की गई। साथ ही आश्वासन दिया कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी। एडीएम ने दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर समझौता करा दिया।


दोनों पक्षों ने इस समझौते पर खुशी जताई। एक-दूसरे के गले मिलकर गिले-शिकवे दूर कराए गए। लेखपालों व अधिवक्ताओं ने अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढंग से करने का आश्वासन दिया। एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि बीते करीब एक महीने से चल रहा विवाद अब शांत हो गया है। शनिवार से विधिवत कामकाज शुरु होगा। इससे जनता को तमाम समस्याओं से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed