फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lekhpal arrived to remove possession and was beaten up

Kannauj News: कब्जा हटवाने पहुंचे लेखपाल को बंदी बनाकर मारपीट

Mon, 10 Apr 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 10 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal arrived to remove possession and was beaten up
तिर्वा। सरकारी जमीन पर कब्जा कर गेहूं की फसल उगाने वालों को काटने से मना करने पहुंचे लेखपाल व चालक को कब्जेदारों ने बंदी बना लिया। दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। बंधक बनाने की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में शामिल पांच लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

ठठिया थाना क्षेत्र के खानपुर ग्रामसभा के पलिउरा गांव में खाली पड़ी ग्रामसभा की जमीन पर कब्जेदारों ने गेहूं की फसल की पैदावार की थी। प्रशासन ने उस फसल को काटने से मना किया था। बताया जा रहा है कि रविवार को लेखपाल सनोज यादव को सूचना मिली कि सरकारी जमीन पर खड़ी फसल की कटाई की जा रही है। लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर फसल काटने से मना कर दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर कब्जेदारों ने लेखपाल सनोज यादव व उसके साथ पहुंचे कार चालक को बंधक बना लिया। दोनों को करीब चार घंटों तक बंधक बनाकर मारपीट करते रहे। जिससे दोनों घायल हो गए। बंधक बनाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि लेखपाल के लेखपाल की हड्डी में गहरी चोट लगी है। ठठिया थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। घटना में शामिल पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

=--------------
पिछले साल 800 बीघा जमीन पर उगी फसल हुई थी जब्त
अक्तूबर 2022 में खानपुर के पलिउरा गांव 800 बीघा से अधिक ग्रामसभा की जमीन पर खड़ी धान की फसल को प्रशासन ने जब्त कर लिया था। उस फसल की नीलामी कर दी गई थी। खाली जमीन देखकर फिर से ग्रामीणों ने गेहूं की फसल की पैदावार की। जिसकी कटाई को लेकर लेखपाल ने विरोध किया और फसल को जब्त करने की बात कही। इस बात को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई और लेखपाल को बंधक बनाकर उसकी धुनाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
बयान
सरकारी जमीन पर ग्रामीणों ने गेहूं की फसल की पैदावार कर रखी थी। कब्जा की सूचना पर जांच के लिए पहुंचे लेखपाल को बंदी बनाने और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उमाकांत तिवारी, एसडीएम तिर्वा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed