फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   lekhapaalon kee hadataal se kaam ke lie bhatak rahe log

लेखपालों की हड़ताल से काम के लिए भटक रहे लोग

Thu, 04 Feb 2021 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
lekhapaalon kee hadataal se kaam ke lie bhatak rahe log
तहसील परिसर में प्रदर्शन करते लेखपाल। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। विभिन्न मांगों को पूरा कराने के लिए उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की हड़ताल तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रही। इससे अपने कामों के लिए आए लोग भटकते रहे।
विज्ञापन

गुरुवार को लेखपाल संघ के अध्यक्ष सर्वेश यादव के नेतृत्व में लेखपालों ने हड़ताल कर धरना दिया। सर्वेश यादव ने बताया कि हड़ताल के दौरान दैवी आपदा को छोड़कर कोई भी काम नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने अभी तक मांगों के संबंध में कोई बात नहीं की है। इससे लेखपालों में असंतोष है। 16 सूत्री में से अभी तक कोई मांग नहीं मानी गई है। इन्हीं मांगों के बारे में अक्तूबर माह में भी ज्ञापन दिया गया था। धरने के दौरान अखिलेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह, रेशू यादव, पिंकी यादव, माधवेंद्र पाल, प्रशांत त्रिपाठी, विजयकांत शुक्ला, कौशलेंद्र दुबे, विशाल चौरसिया, अनुज दीक्षित, अभिनय गौतम, अनिल प्रकाश, पारुल गुप्ता, निखिल कुमार व रश्मि शाक्य सहित कई लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार कानूनगो की नियुक्ति के बाद समस्याओं का निराकरण होगा
लेखपालों की हड़ताल के संबंध में एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो का पद रिक्त है। रजिस्ट्रार कानूनगो की नियुक्ति के बाद ही इनकी समस्याओं का निराकरण हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एस्मा लागू, फिर भी चल रही हड़ताल
25 नवंबर 2020 को अपर मुख्य सचिव मुकुल सिंघल ने छह माह के लिए प्रदेश में एस्मा लगा दिया था। इसके तहत प्रदेश के कार्यकलापों से संबंधित लोक सेवा, सरकार के अधीन किसी निगम व स्थानीय प्राधिकरण में हड़ताल को प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके बाद भी लेखपालों की हड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed