फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lawyers on two-day strike in protest against arson in the chamber

Kannauj News: चेंबर में आगजनी के विरोध में दो दिन की हड़ताल पर वकील

Tue, 16 Jan 2024 03:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 16 Jan 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Lawyers on two-day strike in protest against arson in the chamber
छिबरामऊ। वकील केडी वर्मा के चेंबर में अराजकतत्वों ने आग लगा दी थी। जिसके विरोध में बार एसोसिएशन ने दो दिन की सांकेतिक हड़ताल कर अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वकीलों ने बताया कि 17 जनवरी को फिर से बैठक कर खुलासा न होने पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा व महासचिव चंद्रजीत यादव ने साथियों के साथ वकील केडी वर्मा के चेंबर का निरीक्षण कर आगजनी के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दो दिन में अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। तब तक सभी वकील न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार अभिनव वर्मा, नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा ने चेंबर पहुंचकर वकीलों से जानकारी ली। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा समेत सभी वकीलों ने घटना के खुलासे की मांग करते हुए तहसील की चहारदीवारी बनवाने व सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की मांग की। जिस पर तहसीलदार ने सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान केडी वर्मा, अभिरूप दीक्षित, सद्दाम हुसैन, अजय यादव, जयवीर सिंह यादव, आफताब अली समेत कई वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं, नहीं हुआ खुलासा

पिछले माह चोरों ने तहसील परिसर स्थित वकीलों के चार चेंबरों को निशाना बनाया था। तब भी केडी वर्मा के चेंबर को निशाना बनाया गया था। इसके साथ ही आलोक यादव, जयवेंद्र सिंह, कन्हई लाल वर्मा व सुशील कुमार गौतम के चेंबरों के ताले तोड़कर चोरी की गई थी। इन चोरियों का अभी तक पुलिस ने खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed