{"_id":"943117a0541fea4ad78df0b71684c45b","slug":"lamps-clothing-store-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीये से कपड़े की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीये से कपड़े की दुकान में लगी आग
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली में प्रेमपुुर क्षेत्र के ग्राम मिघौली में
विज्ञापन
लगी आग में गृहस्थी जल गई, वहीं सिकंदरपुर कस्बे में एक कपड़े की दुकान में
पूजन के समय जलाए गए दीये से आग लग गई, जबकि आतिशबाजी में छुड़ाए गए राकेट
एक घर के छप्पर पर आकर गिरा, जिससे वहां आग लग गई।
ग्राम मिघौली में देर रात अशोक सिसौदिया पुत्र बादशाह सिंह के छप्पर में अचानक आग लग गई। जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते तब तक छप्पर से तेज लपटें उठने लगी। चीखपुकार सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। जब तक पानी की व्यवस्था कर आग बुझाई जाती तब तक चार चारपाई, रजाई-गद्दा, कपड़े, गृहस्थी का अन्य सामान समेत नगदी जलकर राख हो गई।
पूर्व प्रधान रामेंद्र सिंह यादव फौजी ने शासन-प्रशासन को अग्निपीड़ित को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। सिकंदरपुर सपा नगर अध्यक्ष विशुनदयाल सविता की कपड़े की दुकान है। दीपावली की रात उन्होंने दुकान में पूजन किया। दीपक जलाकर गोलक के ऊपर रख दिया और दुकान बंद कर दी।
देर रात दुकान से धुआं उठते देख लोगों ने जानकारी विशुनदयाल को दी। जब तक वह आते और दुकान खोलते तब तक अंदर रखा कपड़ा, साड़ियां आदि सामान जलकर राख हो चुका था। कस्बे में पानी की टंकी के पास रामचंद्र शाक्य का घर के बाहर परचून का खोखा और छप्पर रखा है।
दीपावली की रात किसी द्वारा छुड़ाई गई आतिशबाजी में एक राकेट उनके छप्पर पर आकर गिरा। जिससे आग लग गई। जब तक आग बुझाने का प्रयास किया जाता उसने खोखे को भी अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई, पर जब तक आग बुझती तब तक हजारों रुपये कीमत का सामान जल चुका था।