फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lahchura is overflowing, Arjun dam is 69% full

Kannauj News: लहचूरा लबालब, अर्जुन बांध में 69 फीसदी भरा पानी

Fri, 11 Jul 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 11 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Lahchura is overflowing, Arjun dam is 69% full
महोबा। बारिश का मौसम जिले के बांधों के लिए संजीवनी बन गया है। बांधों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। लहचूरा बांध तो पहले से ही लबालब चल रहा है। अर्जुन बांध में भी 69 फीसदी पानी आ गया है जबकि उर्मिल बांध में चार मीटर पानी बढ़ा है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह बांध जल्द ही पानी से पूरी तरह भर सकते हैं।
विज्ञापन

मानसून सत्र के दौरान इस वर्ष बारिश की स्थिति बेहतर है। जिले में अब तक 315 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मध्य प्रदेश क्षेत्र में हो रही बारिश व जनपद टीकमगढ़ के बानसुजारा बांध से छोड़ा गया पानी यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध में आ रहा है। लहचूरा बांध का पानी धसान नदी के साथ ही अर्जुन सहायक नहर में भी छोड़ा जा रहा है। अर्जुन सहायक नहर के माध्यम से यह पानी चरखारी तहसील में स्थित अर्जुन बांध में पहुंच रहा है। इससे अर्जुन बांध 69.63 फीसदी भर चुका है। वहीं गर्मियों के दिनों में डेड लेवल पर पहुंचे यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित उर्मिल बांध में भी चार मीटर पानी आ चुका है। चंद्रावल बांध में पानी अपनी अधिकतम भंडारण क्षमता से सिर्फ एक मीटर ही कम है। उधर, लहचूरा बांध के जेई रामआसरे का कहना है कि बांध का अतिरिक्त पानी धसान नदी व अर्जुन सहायक नहर में डिस्चार्ज किया जा रहा है। नहर के माध्यम से आगे के बांधों को भरा जा रहा है।
विज्ञापन

---------------------
बांध-न्यूनतम-अधिकतम-वर्तमान
अर्जुन- 167.64-176.17-174.89
चंद्रावल-146.91-152.40-151.05
कबरई-149.04-157.00-154.83
उर्मिल-228.30-237.43-232.40
लहचूरा-179.83-182.30-182.30
(नोट-बांधों का जलस्तर मीटर में है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed