फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   laakhon ke laalach mein doston ne dharmendr ko jalaaya tha jinda

लाखों के लालच में दोस्तों ने धर्मेंद्र को जलाया था जिंदा

Fri, 28 Aug 2020 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
laakhon ke laalach mein doston ne dharmendr ko jalaaya tha jinda
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी मनीश और अनुज। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। इलाके के खुसटिया गांव में 10 दिन पहले अधजली मिली नगर पालिका के सफाई कर्मचारी की लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। लाखों रुपये के लालच में तीन दोस्तों ने हत्या की साजिश रची थी। शराब पिलाने के बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। हत्या के तीसरे दिन उसके खाते से ऑनलाइन 40 हजार रुपये दूसरे खाते में भेजने से छानबीन में जुटी पुलिस हत्यारों तक पहुंच गई। वारदात को अंजाम देने वाले तीनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों में नाबालिग भी शामिल है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के रूरा थाने के गहलो गांव का धर्मेंद्र (25) पुत्र स्वर्गीय जयराम नगर पालिका कन्नौज में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। वह ईदगाह कांशीराम कालोनी में रहता था। 19 अगस्त को वह लापता हो गया था। 20 अगस्त की सुबह सदर कोतवाली के गांव खुसटिया के पास नलकूप के पीछे उसका अधजला शव मिला था। दो दिन बाद धर्मेंद्र की शिनाख्त भाई शिवम ने की थी। जांच में हत्या के बाद धर्मेंद्र के खाते से दूसरे खाते में 40 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफार्मर होने का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने गहराई से छानबीन की तो पता चला कि ईदगाह कांशीराम कालोनी निवासी मनीश पुत्र रमेश के खाते में पैसे भेजे गए हैं। उप निरीक्षक विक्रम सिंह ने गुरुवार रात मनीश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह धर्मेंद्र का दोस्त है। अक्सर धर्मेंद्र के साथ बैठकर शराब पीता था। एक दिन नशे में एटीएम से धर्मेंद्र रुपये निकाल रहा था। पर्ची में उसने देखा कि उसके खाते में छह लाख 27 हजार रुपये जमा हैं। उसकी नीयत खराब हो गई। उसने पड़ोसी दोस्त अनुज सक्सेना पुत्र राजेश और एक 16 वर्षीय दोस्त को इसकी जानकारी दी। रुपयों के लालच में आकर तीनों दोस्तों ने धर्मेंद्र की हत्या की योजना बनाई। घटना की शाम वह चारों शराब लेकर नलकूप पर पहुंचे। सभी लोगों ने खूब शराब पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र के नशे में होने के बाद उसकी पिटाई कर एटीएम और मोबाइल छीन लिया। जान से मारने की धमकी देकर पासवर्ड पूछ लिया। इसके बाद बाइक से पेट्रोल निकालकर जिंदा जला दिया। किसी के आ जाने के डर से वह लोग लाश अधजली छोड़कर भाग निकले। सदर कोतवाली में खुलासा करते हुए एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 30 हजार रुपये और बाइक बरामद की गई है। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।

18 अगस्त को भी किया था हत्या का प्रयास
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि धर्मेंद्र 18 अगस्त को बस से कानपुर गया था। इससे मानीमऊ में उसे बस से उतारकर हत्या की योजना बनाई थी। धर्मेंद्र को फोन कर मानीमऊ में उतरने के लिए कहा था। वह नहीं उतरा। इसके बाद उन्होंने दूसरे दिन वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed