फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kumbh democracy today, Parties held polling booth

लोकतंत्र का महाकुंभ आज, पोलिंग पार्टियों ने संभाले बूथ

Sat, 18 Feb 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज।
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज। Updated Sat, 18 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Kumbh democracy today, Parties held polling booth
मतदान सामिग्री लेने के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रविवार को जिले की तीनों विधानसभाओं में मतदाता अपने मताधिकार के जरिये नई सरकार को चुनेंगे। इसी क्रम में केके इंटर कालेज खेल मैदान से 13143 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इससे पहले डिकोडिंग की स्लिप,  ईवीएम सहित अन्य कागजातों को लेने के लिए काउंटरों पर खासी भीड़ रही। रवानगी के बाद पार्टियों ने बूथों पर पहुंचकर अपनी जिम्मेदारियों को संभाला।  
विज्ञापन


कन्नौज विधानसभा के रिटर्निंग आफीसर अरुण कुमार सिंह, तिर्वा विधानसभा के राजेश कुमार व छिबरामऊ  विधानसभा के उदयवीर सिंह ने व्यवस्थाओं को संभाला। केके इंटर कालेज खेल मैदान पर डिकोडिंग स्लिप प्राप्त करने के लिए अलग-अलग काउंटर की व्यवस्था की गई थी। खेल मैदान पर बस व ट्रक की अधिक संख्या होने से पीठासीन अधिकारियों को वाहनों को खोजने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। प्रशासन की ओर से वाहनों पर वाहन नंबर डलवाए गए थे।
विज्ञापन


माइक के जरिये दिशा निर्देश एलाउंस कराया जा रहा था, ताकि किसी को दिक्कत न हो।
वहीं केके इंटर कालेज खेल मैदान पर टीमों की रवानगी के दौरान लोग साथी को खोजते रहे। वहीं संबंधित एसडीएम व सेक्टर मजिस्ट्रेट की ओर से कई बार एलाउंस किया गया कि जो कर्मचारी अपनी ड्यूटी प्राप्त करने के लिए काउंटर पर पहुंचकर अपनी हाजिरी दर्ज नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके खिलाफ तत्काल प्रभाव से एफआईआर लिखा दी जाएगी। इसके बावजूद तमाम कर्मचारी नहीं पहुंचे। वहीं कुछ ऐसे भी कर्मचारी रहे जिनको स्वास्थ्य सहित अन्य समस्याओं के चलते प्रशासन को ड्यूटी काटने के लिए विवश होना पड़ा। उनके स्थान पर दूसरे की ड्यूटी लगाई गई।

महिला कर्मियों को हुई परेशानी
तमाम व्यवस्थाओं के बावजूद महिला कर्मियों को ट्रक व डीसीएम से बूथ पर रवाना होना पड़ा। इन वाहनों में चढ़ने में तमाम दिक्कतें हुई। जबकि प्रशासन की ओर से निर्देश दिए गए थे कि ट्रकों के बजाए बसों का अधिग्रहण अधिक संख्या में किया जाए।

ताश खेलकर काटा समय
पोलिंग पार्टी रवाना होने में जब काफी समय लग गया तो पार्टियों में शामिल तमाम वाहनों के ट्रक चालकों ने समय काटने के लिए ताश की गड्डी खेल ली। जब उनकी पोलिंग पार्टियां आ गई तब वह अपने वाहनों के लेकर बूथ के लिए रवाना हुए।  

5372 कार्मिक कराएंगे विधानसभा चुनाव
तीनों विधानसभा चुनाव के लिए होमगार्ड 2979, कांस्टेबिल 3244, हेड कांस्टेबिल 178, एसआई 285 लगाए गए है। वहीं 5372 मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।


135 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में
प्रभारी कार्मिक उदयराज यादव ने बताया कि 135 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। इन सभी को संबंधित तहसीलों में रोका जाएगा। तीनों विधानसभाओं के एसडीएम इन तहसीलों में पहुंचकर मानदेय का भुगतान करेंगे।


तीनों आरओ के पास रहेंगे मास्टर ट्रेनर
प्रभारी कार्मिक उदयराज यादव ने बताया कि किसी भी मतदान केंद्र पर यदि ईवीएम खराबी की सूचना आती है तो उसके लिए रिटर्निंग आफीसर को आठ-आठ मास्टर ट्रेनर उपलब्ध कराए गए हैं। यह मास्टर ट्रेनर बूथ पर तत्काल पहुंचकर ईवीएम की खराबी को दुरुस्त करेंगे।



गड़बड़ी पर दस मिनट में पहुंचेगा फोर्स
डीएम जगदीश चंद्र व उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि सभी निर्भीक होकर बूथों पर पहुंचकर मतदान कराए। चुनाव में आयोग की आंख, कान, नाक आप ही है। हमें हर हाल में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराना है। यदि आपने धैर्य बना लिया तो कोई समस्या नहीं होगी। बूथ पर गड़बड़ी होती है तो दस मिनट में फोर्स पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed