{"_id":"60eb312e8ebc3e771a30c2f4","slug":"kotwali-became-a-pond-the-wall-of-the-council-school-collapsed-kannauj-news-knp639618484","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली बनी तालाब, परिषदीय विद्यालय की दीवार ढही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली बनी तालाब, परिषदीय विद्यालय की दीवार ढही
विज्ञापन
कन्नौज। रविवार को दोपहर बाद अचानक घने बादल छा गए। तेज हवा के चलते कन्नौज सदर तहसील क्षेत्र में बादल छंट गए, तिर्वा तहसील क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। छिबरामऊ में भी मामूली बारिश हुई। बारिश के चलते तिर्वा कोतवाली में घुटने से ज्यादा जलभराव हो गया है। इससे आवाजाही में लोगों को दिक्कत हुई।
बादल घिरने के बाद भी सदर क्षेत्र में बारिश न होने से उमस बढ़ गई है। कमरों में कूलर व पंखे भी असर नहीं कर रहे। पूरे दिन धूप और दोपहर बाद उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। दूसरी ओर तिर्वा प्रतिनिधि ने बताया कि रविवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे शुरू हुई बारिश ने सब कुछ अस्तव्यस्त कर दिया।
कस्बे की नालियां साफ न होने कारण बारिश का पानी नहीं निकल सका। जगह-जगह जलभराव हो गया। नालियों का निकास सही न होने के कारण पानी नहीं निकल पा रहा है। सीएचसी मे नालियों का पानी पहुंचने से वहां जलभराव हो गया। पानी बंद होने के बाद परिसर मे भरा हुआ पानी निकल पाया। इसके साथ ही इलाहाबाद बैंक के सामने हल्की बारिश मे ही वहां तालाब बन गया।
विज्ञापन
यहां सड़क की सतह नीची होने कारण जलभराव हो जाता है। इस बारिश में कोतवाली में पानी का निकास न होने कारण कोतवाली भी तालाब में तब्दील हो गई। पुलिस और आमजन दोनों को आवाजाही में काफी परेशानी हुई। पीड़ितों को पानी केे अंदर घुसकर जाना पड़ा। इसके साथ ही पशु अस्पताल के पास खाली प्लाट में जलभराव का निकास न होने कारण अस्पताल परिसर मेें पानी भरा। बारिश के दौरान परिषदीय विद्यालय महसौनापुर की बाउंड्री क्षतिग्रस्त हो गई।
छिबरामऊ प्रतिनिधि के मुताबिक रविवार को सुबह रोज की तरह उमस भरी गर्मी रही। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और आसमान में काले बादल छाए। बारिश हुई लेकिन कुछ ही देर। मौसम का गर्म मिजाज ठंडा पड़ गया।
पिछले कई दिनों से पड़ रही शरीर झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। बारिश में कई युवक बाइक और साइकिलें लेकर घरों से निकल पड़े और बारिश का मजा लिया। बच्चों ने भी छत पर बारिश का लुत्फ उठाया। साथ ही नगर की गलियों में कई जगहों पर हल्की सी बरसात में ही जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।