फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   korona ka kahar jaaree, hotaspot ka pata nahinbb

कोरोना का कहर जारी, हॉटस्पॉट का पता नहीं

Thu, 22 Apr 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
korona ka kahar jaaree, hotaspot ka pata nahinbb
तिर्वा मार्ग पर क्षमता से अधिक यात्री बैठा कर जाता ऑटो। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में कोरोना का कहर जारी है। इसके बाद भी प्रशासन ढीला पड़ा है। व्यवस्थाएं लचर हैं। शासन की गाइडलाइन को अधिकारी, कर्मचारी पलीता लगा रहे हैं। संक्रमित इलाकों में न तो हॉटस्पॉट बन रहे और न ही सैनिटाइज कराया जा रहा। टोकाटाकी न होने से संक्रमित आबादी में घूम रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन ने गाइडलाइन जारी की थी। इसके मुताबिक कोरोना संक्रमित मिलने पर हॉटस्पॉट की व्यवस्था करनी थी। संक्रमित की रिहाइश के आसपास के मकानों को हॉटस्पॉट में शामिल करते हुए सैनिटाइज कराया जाना था। इस गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। ऑटो, प्राइवेट, रोडवेज बसों में यात्रियों को क्षमता से अधिक बैठाया जा रहा है। लोग न मास्क लगा रहे, न दो गज दूरी का पालन हो रहा। रोडवेज बस स्टैंड की कोविड हेल्प डेस्क खाली रहती है। बाहर से लौटने वाले प्रवासी मजदूरों की भी जांच नहीं की गई। यह पंचायत चुनाव के चक्कर में गांव-गांव, मजरे-मजरे घूमे हैं। पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने इन्हें अपने खर्च पर बुलाया
विज्ञापन

एक साथ कई संक्रमित, नहीं बनाया हॉटस्पॉट
हॉटस्पॉट बनाने में लापरवाही हो रही है। एक जगह कई संक्रमित निकलने के बाद भी हॉटस्पॉट नहीं बनाए जा रहे। इससे इनके संपर्क में आने वाले संक्रमित हो रहे हैं। खौफ के चलते यह जांच कराने से कतरा रहे। 19 अप्रैल को तालग्राम तिराहा( छिबरामऊ ) इलाके में 10 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यहां पर हॉटस्पॉट बनाया जाना था। नहीं बनाया गया। वहीं गाजीपुर (उमर्दा) में चार लोग कोरोना संक्रमित हैं। यहां भी हॉटस्पॉट नहीं बना। डीएम कार्यालय के चार कर्मी संक्रमित हैं। यहां भी एहतियात नहीं बरती गई। वहीं 20 अप्रैल को आवास विकास कालोनी छिबरामऊ में सात लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यहां हॉटस्पॉट नहीं बना। वहीं गांधी नगर तिर्वा में चार, उदैतापुर कन्नौज में 11, शहर के मोहल्ला छपट्टी में सात लोग कोरोना संक्रमित हैं। यहां भी हॉटस्पॉट नहीं बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed