फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   korona ka dar: jila aspataal, medikal kaalej mein ghatee mareejon kee sankhya

कोरोना का डर: जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज में घटी मरीजों की संख्या

Sat, 21 Mar 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
korona ka dar: jila aspataal, medikal kaalej mein ghatee mareejon kee sankhya
मेडिकल कालेज में ओपीडी के लिए मरीजों को एक दूसरे से एक मीटर दूर खड़ा किया गया। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना वायरस के डर से अस्पतालों में ओपीडी घट रही है। बुखार, खांसी,जुकाम होने पर ही लोग जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। मेडिकल कालेज तिर्वा में ओपीडी के लिए पहुंचे मरीजों को एक-एक मीटर दूर खड़ा कराया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के लक्षण वायरल फीवर से मिलते जुलते हैं। वायरस से प्रभावित लोगों में बुखार, खांसी, जुकाम, गले में जकड़न और सांस लेने में परेशानी की बात कही जा रही है। मौसम बदलने से वायरल फीवर शिकंजा कस रहा है। अस्पताल में आम दिनों में रोज 800 से 900 नए पंजीकरण होते थे। तीन-चार दिन से 450 से ज्यादा नए पर्चे नहीं बन रहे हैं। वहीं मेडिकल कालेज में शनिवार को करीब 400 की ओपीडी रही। मेडिकल कालेज के सीएमएस डॉ. नवनीत कुमार ने बताया कि ओपीडी में मरीजों की संख्या कम हो रही है। ज्यादातर मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. यूसी चतुर्वेदी का कहना है कि इन दिनों मौसम बदल रहा है। वायरल फीवर, खांसी-जुकाम के मरीज बढ़ जाते हैं। लोगों को कोरोना को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। साफ-सफाई रखें। भीड़ में जाने से बचें। हाथ धोते रहें। चेहरे को बार-बार न छुएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed