{"_id":"5ed2a0b88ebc3ee532420dde","slug":"korona-jaanch-ke-lie-ek-embulens-se-lae-gae-saat-log-kannauj-news-knp562895577","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना जांच के लिए एक एंबुलेंस से लाए गए सात लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना जांच के लिए एक एंबुलेंस से लाए गए सात लोग
विज्ञापन
एंबुलेंस से एक साथ लाए गए सात युवक और बच्चे।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। सौरिख इलाके के बहादुरपुर मझिगवां में कोरोना संक्रमित युवक के संपर्क में आए युवकों और बच्चों को सैंपलिंग के लिए सौ शय्या अस्पताल तक लाने में बड़ी लापरवाही सामने आई है। सामाजिक दूरी को दरकिनार कर एंबुलेंस में एक साथ सात युवकों और बच्चों को लाया गया।
बहादुरपुर मझिगवां में अहमदाबाद से लौटे पिता-पुत्र के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मेडिकल सर्विलांस की मदद से बेटे के संपर्क में आए लोगों की तलाश की गई। गांव में 19 लोगों को चिह्नित किया गया। इन युवकों और बच्चों को सैंपलिंग के लिए सौ शय्या अस्पताल लाने के लिए एंबुलेंस भेजी गई। पहली बार छह युवकों को अस्पताल तक लाया गया। इसी एंबुलेंस को बिना सैनिटाइज किए फिर गांव भेज दिया गया। दूसरी बार में एंबुलेंस से सात और तीसरी बार में छह युवकों को अस्पताल लाया गया।
कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक कटियार की देखरेख में सैंपलिंग की गई। एंबुलेंस को सैनिटाइज किए बिना एक साथ कई लोगों को लाने से संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है। एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं हैं। डॉक्टर से बात की जाएगी।