{"_id":"6793db96b8a4060b6c00c2f2","slug":"kejriwal-polluted-yamuna-akhilesh-doesnt-know-keshav-kannauj-news-c-214-1-knj1007-124551-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने प्रदूषित की यमुना, अखिलेश को पता नहीं : केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने प्रदूषित की यमुना, अखिलेश को पता नहीं : केशव
विज्ञापन
संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
कन्नौज। सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और सपा दोनों पर निशाना साधा। महाकुंभ को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक्स पर लिखे संदेश मथुरा में यमुना के आचमन पर पलटवार करते हुए कहा कहा कि यमुना आगरा या मथुरा से नहीं निकलतीं हैं। वह वाया दिल्ली होकर आती हैं, जहां अरविंद केजरीवाल की सरकार है। केजरीवाल सरकार ने यमुना को प्रदूषित किया है। आठ फरवरी को जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी तो यमुना भी साफ हो जाएंगी। वह शुक्रवार को शहर के पं.सुंदरलाल मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान पर आयोजित संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आजकल केजरीवाल और अखिलेश यादव की दोस्ती टूट गई है। बाबा साहेब का अपमान करने में कांग्रेस और सपा दोनों आगे हैं। दोनों पार्टियों में कोई अंतर नहीं है। अखिलेश के पीडीए पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा के सपा पीडीए फर्जी है। पीडीए का मतलब है-परिवार डेवलेपमेंट एजेंसी। सपा कोई पार्टी नहीं, बल्कि गुंडों, माफिया और अपराधियों का एक गैंग है। कांग्रेस ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के साथ अन्याय और अपमान किया था। उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हुए चुनाव हराया और संविधान सभा का सदस्य बनने से रोका गया।
सपा ने भी कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम बदल दिया था। भाजपा ने फिर से मेडिकल कॉलेज बाबा साहेब के नाम कर उन्हें फिर से सम्मान दिया। अखिलेश यादव महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था को चोट पहुंचा रहे हैं। उनको स्वयं महाकुंभ में आकर स्नान करना चाहिए। उन्हें गर्व है कि पूरी कैबिनेट के साथ महाकुंभ में पावन संगम में डुबकी लगाई और बैठक की। सरकार ने वर्ष 2031 में होने वाले अर्द्धकुंभ की नींव भी तैयार कर दी है। अखिलेश यादव को महाकुंभ में आने का डर लग रहा है तो जनता सबक सिखाएगी। इस दौरान जिले की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी, समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण आदि मौजूद रहे।