Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Kannauj News
›
karmachaariyon ne jila aspataal mein kee bhookh hadataal, karmachaaree bole, do saal pahale sarakaar ne diya tha aashvaasan, poora nahin hua
{"_id":"605398818ebc3ec86f6c1298","slug":"karmachaariyon-ne-jila-aspataal-mein-kee-bhookh-hadataal-karmachaaree-bole-do-saal-pahale-sarakaar-ne-diya-tha-aashvaasan-poora-nahin-hua-kannauj-news-knp6184767175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में की भूख हड़ताल, कर्मचारी बोले, दो साल पहले सरकार ने दिया था आश्वासन, पूरा नहीं हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में की भूख हड़ताल, कर्मचारी बोले, दो साल पहले सरकार ने दिया था आश्वासन, पूरा नहीं हुआ
जिला अस्पताल में भूख हड़ताल पर बैठे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी और कर्मचारी।
- फोटो : KANNAUJ
Link Copied
कन्नौज। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 18 सूत्री मांगों को लेकर जिला अस्पताल में गुरुवार को भूख हड़ताल की। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र को सौंपा। सभी ब्लाक इलाकों से आए कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी दो साल से कर्मचारियों के हित में मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद कर रहे हैं। इनका कहना है कि आश्वासन के बाद भी विचार नहीं किया गया। इस से नाराज कर्मचारियों ने गुरुवार को जिला अस्पताल में भूख हड़ताल की। कर्मचारियों ने कहा कि नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी बहाल की जाए। निजीकरण, आउटसोर्सिंग, ठेकेदारी व्यवस्था को पूरी तरह से समाप्त किया जाए। इनके कर्मचारियों को समायोजित करें। खाली पदों पर नियुक्ति की जाए। संविदा, आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन मिले। छठें वेतन आयोग की विसंगतियां दूर कर सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए। फील्ड कर्मचारियों को वाहन भत्ता दें। सभी संवर्गों को प्राप्त भत्तों का पुनरीक्षण किया जाए। डिप्लोमा इंजीनियर की तरह सभी राज्य कर्मचारियों को सातवें वेतन के रूप में 4600 रुपये पूर्व ग्रेडपे के समान मैट्रिक लेवल को न मानते हुए 4800 ग्रेड पे दिया जाए।
विज्ञापन
इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ मंत्री मान सिंह प्रजापति, यूपी सिंह, फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह कटियार, शशांक कटियार, जितेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, विजय बहादुर, डॉ. पंकज वर्मा, अजीत कुमार, पंकज कुमार, सतेंद्र, निशांत पांडेय, उमेश चौहान आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।