फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kansiram Colony reaped the light Department

कांशीराम कालोनी की बत्ती विभाग ने काटी

Thu, 05 Nov 2015 11:59 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 05 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
kansiram Colony reaped the light Department

नगर के जीटी रोड हाईवे पर बसी कांशीराम कालोनी की

विज्ञापन
बिजली विभाग ने बत्ती काट दी। जिससे अब कालोनी के बाशिंदों को अंधेरे में रात काटनी पड़ेगी। इसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।

जीटी रोड हाईवे पर बसपा शासन काल में कांशीराम कालोनी का निर्माण कराया गया था। यहां 1100 आवास बने हुए हैं। जो नगर क्षेत्र के गरीबों को आवंटित किए गए हैं। पहले तो यहां के बाशिंदे बिना कनेक्शन और मीटर के बिजली का उपभोग करते रहे। बाद में विभाग के अफसरों ने सख्ती बरतते हुए लोगों को कनेक्शन कराने के लिए आगाह किया।

विभाग की कड़ाई को देखते हुए ज्यादातर लोगों ने कनेक्शन के लिए प्रयास शुरू कर दिए। विभागीय कार्रवाई पूरी करने के बाद कालोनी में 932 कनेक्शन कराए गए, पर कनेक्शन होने के बाद आज तक किसी ने भी बिल का भुगतान नहीं किया है। लाखों का बिजली बिल बकाया होने और जमा न करने से अफसरों ने कड़ा रुख अपनाते हुए पूरी कालोनी की लाइन ही कटवा दी।

अब किसी को भी तब तक बिजली नहीं मिल पाएगी। जब तक बिल जमा नहीं हो जाते। उधर, पहले कटिया कनेक्शन और फिर बाद में मीटर लगने के बाद भी कनेक्शनधारकों के यहां बिना रीडिंग के आईडीएफ में हजारों रुपये के बिल आने शुरू हो गए। कालोनी के तमाम बाशिंदों ने बताया कि किसी का भी बिल 10 हजार रुपये से कम नहीं आया।

बिल को संशोधित कराने को वह लोग लगातार बिजली विभाग कार्यालय के चक्कर काटते रहे, पर किसी ने भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया। जिसके चलते न तो बिल संशोधित हो सके और न ही बकाया जमा हो सका। लोगों ने कहा कि विभागीय लापरवाही का खामियाजा उन लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed