फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Thieves raided soldier's house, took away pistols and magazines

कन्नौज: फौजी के घर में चोरों ने बोला धावा, पिस्टल और मैग्जीन भी ले गए

Sun, 03 Oct 2021 05:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 03 Oct 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Thieves raided soldier's house, took away pistols and magazines
इसी सीढ़ी से चढ़े थे चोर - फोटो : amar ujala
कन्नौज के तिर्वा में पूर्व फौजी के घर सीढ़ी लगाकर घुसे चोरों ने घर में रखी लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन, जेवरात के साथ 15 हजार रुपये चुरा लिए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ पीड़ित से पूछताछ की। कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के समीप तिर्वा कन्नौज मार्ग के निकट पूर्व फौजी मिलाप सिंह चौहान का घर है।
विज्ञापन


पत्नी रश्मि चौहान ठठिया थाना क्षेत्र के तिलसरा गांव में जूनियर विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। मिलाप सिंह अपने दो बच्चों के साथ घर पर रहते थे। शनिवार की रात करीब तीन बजे मिलाप ने दूसरे कमरे में खटपट की आवाज सुनी तो जाग गए। चिल्लाने पर कमरे में घुसे चोर भाग निकले। जब मिलाप कमरे में देखे तो अलमारी खुली व समान बिखरा था।
विज्ञापन


पीड़ित फौजी ने बताया कि अलमारी की रैक में उसकी पिस्टल व सात राउंड मैगजीन पड़ी थी। साथ ही पांच तोले की तीन अंगूठी, एक सोने की चेन, दो लेडीज अंगूठी वह एक चांदी की पायल व 15 हजार की नकदी अलमारी में रखी थी। जिसे बदमाशों ने पार कर दी। उसने बताया कि चोर सीढ़ी के जरिए तीन मंजिला मकान की छत पर पहुंच ऊपर रोशनदान से नीचे दो मंजिला पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह जागा और चिल्लाना शुरू किया तो चोर नीचे फरार हो गए। पीडित की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने तीन लोगो को संदिग्ध मानकर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed