फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: There was a ruckus by telling the dead body of the daughter, then refused to identify

कन्नौज : बेटी का शव बताकर किया हंगाम, फिर पहचान से किया इंकार

Thu, 25 Aug 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: There was a ruckus by telling the dead body of the daughter, then refused to identify
फोटो 02- बंबे में बालिका का शव देखती भीड़। संवाद - फोटो : KANNAUJ
इंदरगढ़। बंबे में बच्ची का शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिवार ने बेटी को बताकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर खूब हंगामा किया, लेकिन पोस्टमार्टम से पूर्व परिवार ने बेटी का शव होने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने अब डीएनए जांच कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन

कानपुर नगर की कोतवाली बिल्हौर के गांव मानपुर निवासी विनीता मायके सपाह में पति रामप्रताप और तीन बच्चों के साथ रहती हैं। 23 अगस्त की सुबह विनीता की पांच वर्षीय बेटी दीप्ती को रिश्तेदार अमित इंदरगढ़ कस्बे में संचालित स्कूल में छोड़ने गया था। पुलिस और परिवार के लोग दीप्ती की खोज में जुटे थे।
विज्ञापन

इधर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे थाने के पीछे गिहार बस्ती के पास बंबे में पुलिया के पास झाड़ियों में फंसा बालिका का शव मिला तो विनीता देवी परिवार के साथ मौके पर पहुंची और बेटी दीप्ती का शव बताकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर दोपहर करीब एक बजे सपाह गांव के ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया। दो घंटे बाद तीन बजे ग्रामीण शांत हुए और पुलिस ने जाम खुलवाया।

शाम करीब चार बजे पोस्टमार्टम से पूर्व शाम करीब चार बजे विनीता देवी और परिवार के लोगों ने दीप्ती का शव होने से इंकार कर दिया। इसके बाद सभी लोग शव को छोड़कर घर चले आए। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि पानी में पड़े होने के कारण शव फूल गया है। इससे परिजन गुमराह है। डीएनए सैंपल भेजकर शव का शिनाख्त कराई जाएगी।

फोटो 03- पटेल नगर तिराहा पर जाम लगाए आक्रोशित लोगों को समझते थाना प्रभारी कमल भाटी। संवाद

फोटो 03- पटेल नगर तिराहा पर जाम लगाए आक्रोशित लोगों को समझते थाना प्रभारी कमल भाटी। संवाद- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed