फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Six cows died in Gaushala, youth created uproar after seeing the plight

कन्नौज: गोशाला में छह गोवंशों की मौत, कौवे नोच रहे थे शव, दुर्दशा देख युवकों ने किया हंगामा

Fri, 05 Feb 2021 11:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Six cows died in Gaushala, youth created uproar after seeing the plight
गोवंश - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में छिबरामऊ के रंधीरपुर गांव में संचालित गोशाला में छह गोवंशों की मौत हो गई। पता चलने पर गांव के लोग हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंचे एसडीएम की संस्तुति पर पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया। ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया गया। बताया गया कि पेट फूलने से गोवंशों की मौत हुई है।
विज्ञापन


गोशाला के रिकार्ड में 40 गोवंश दर्ज हैं। मौके पर 23 जीवित मिले। शुक्रवार को रंधीरपुर गांव के कुछ युवक गोशाला के पास खेतों की ओर जा रहे थे। इन्होंने गोशाला में झांककर देखा। छह गोवंशों के शव इधर-उधर पड़े थे। कौवे इन्हें नोच रहे थे। गोवंशों के शव की दुर्दशा देख गांव के पुरुषोत्तम तिवारी एडवोकेट, बंटी दीक्षित, आनंद शुक्ला, विकास पाठक, कार्तिक पाठक सहित मौजूद युवक हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


मामले की सूचना एसडीएम देवेश कुमार गुप्त को दी गई। इस दौरान युवक गेट पर धरने पर बैठ गए। एसडीएम आनन फानन मौके पर पहुंचे। इस बीच एडीओ (सहायक विकास अधिकारी)समाज कल्याण सुनील कुमार मिश्रा भी पहुंच गए। पंचायत सचिव मनोज शर्मा को मौके पर बुलाया गया। सचिव को सामने देख ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इस पर एसडीएम ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। एसडीएम की संस्तुति पर पंचायत सचिव मनोज शर्मा को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में केयरटेकर अनिल जाटव ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी दस गोवंशों की मौत हो चुकी है। इन्हें बिना सूचना के दफन करवा दिया गया था।  जिला उद्यान अधिकारी एवं प्रभारी बीडीओ मनोज कुमार चतुर्वेदी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अनिल कुमार, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मोहन सिंह, राजस्व निरीक्षक आदित्य दीक्षित भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed