फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

सीआईएसएफ के हवाले स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, कैमरों से 24 घंटे निगरानी

Tue, 22 Feb 2022 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
kannauj news
kannauj news - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में 10 मार्च तक के लिए कैद कर दिया। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के हवाले कर दी गई। इसकी 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में रविवार को विधानसभा चुनाव का मतदान संपन्न हो गया। देर रात तक पोलिंग पार्टियां मंडी समिति में ईवीएम मशीनों को जमा करने में लगे रहे। दूसरे दिन सोमवार को ईवीएम मशीनों को पास ही बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखकर दरवाजा बंद कर दिया गया। राज मिस्त्री व मजदूर को लगाकर प्रशासनिक अधिकारियों ने दरवाजों के आगे पक्की दीवारें बनवा दी है। छिबरामऊ, सदर और तिर्वा विधान सभा के स्ट्रांग रूम के दरवाजों के पास सीआईएसएफ जवानों को तैनात कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर उमाकांत तिवारी ने बताया कि प्रत्याशी और उनकी ओर से नियुक्त किए गए लोगों को स्ट्रांग रूम के पास ठहरने का पास दिया जाएगा। पासधारक व्यक्ति को ही स्ट्रांग रूम के बाहर ठहरने की अनुमति मिलेगी। सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। कैमरों के जरिए 24 घंटे स्ट्रांग रूम की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी दौरा कर रोजाना लेंगे जायजा
ईवीएम मशीनों को मतगणना तक बंद कर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से मंडी समिति के गेट पर स्थानीय पुलिस बल को तैनात किया गया है। अधिकारी रोजाना सुरक्षा का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed