{"_id":"608d9fed8ebc3ed704333b54","slug":"kannauj-kannauj-news-panchayat-chunav-kannauj-news-knp626308827","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना आज, 81 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना आज, 81 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट
विज्ञापन
कन्नौज। पंचायत चुनाव के मतगणना की घड़ी आखिरकार आ ही गई। रविवार को सुबह आठ बजे गिनती शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही रुझान व परिणाम आने लगेंगे। न्याय पंचायत वार वोटों की गिनती के लिए कुल 81 टेबल लगाए गए हैं। जिले के आठ ब्लाकों की मतगणना सात केंद्रों पर होनी है। जिला प्रशासन व पुलिस ने शनिवार देर शाम सारी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। फोर्स लगाकर मतगणना केंद्र का दो सौ मीटर का दायरा सुरक्षित कर लिया गया है।
मैदान में डटे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की धड़कनें बढ़ी हुईं हैं। रविवार को जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के पदों के लिए वोटों की गिनती होगी। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व एसपी प्रशांत वर्मा ने सभी मतगणना केंद्रों पर जाकर वहां का हाल लिया। रविवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। प्रशासन ने 3248 गणना कार्मिकों की रिजर्व सहित ड्यूटी लगाई है। प्रशासन ने मतगणना से जुड़ी सारी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। मतगणना के लिए पहुंचने वाले उम्मीदवारों, एजेंटों को थर्मल स्क्रीनिंग के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। तापमान अधिक मिलने पर रोका जा सकता है।
सात मतगणना स्थलों पर सुबह सात बजे से मतगणना कार्मिकों के पहुंचने के साथ गहमा-गहमी शुरू हो जाएगी। सबसे पहले गणना कार्मिकों को टेबल संख्या का आवंटन किया जाएगा। आठ बजे से टेबलवार मतगणना शुरू हो जाएगी। चारों पदों के लिए एक साथ मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने समस्त गणना कार्मिकों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ गणना करने के निर्देश दिए हैं। किसी तरह का विवाद होने पर आरओ, एआरओ को तत्काल सूचित करेंगे।
विज्ञापन
जिले में ग्राम पंचायत संख्या 499
ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या 4425
जिला पंचायत सदस्य पद 28
जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी 424
क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद 676
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद निर्विरोध 26
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी 2873
ग्राम पंचायत सदस्य पद 6327
ग्राम पंचायत सदस्य पद निर्विरोध 3035
ग्राम पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी 2162