फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

वार्ता के लिए पहुंचे अफसर, मुआवजे की मांग पर अड़े व्यापारी

Sat, 18 Jun 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
अनशनकारियों से वार्ता करते एनएचएआई के अधिकारी। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। अधिग्रहीत की गई भूमि के मुआवजे व अंडरपास के चौड़ीकरण की मांग को चल रहा प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को एनएचएआई के अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर अनशनकारी व्यापारियों से वार्ता की। व्यापारियों ने मुआवजे मिलने के बाद ही अनशन समाप्त करने की बात कही। उसके बाद अफसर बैरंग लौट गए।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने चल रहे धरनास्थल पर पहुंचे एनएचएआई के अधिकारी आकाश कुमार ने व्यापारियों व किसानों की दोनों मांगें माने जाने का आश्वासन दिया। इस पर सभी प्रदर्शनकारी पहले मुआवजे दिलाए जाने के साथ ही अंडरपास की चौड़ाई बढ़ाए जाने की जिद पर अड़ गए। बाद में अधिकारी बिना किसी नतीजे के लौट गए। सातवें दिन किसान राघवेंद्र सिंह, टीटू, सोनू गुप्ता, संजीव गुप्ता, विवेक त्रिपाठी, रामू त्रिपाठी, आकाश दीक्षित, प्रशांत गुप्ता, सुरेश गुप्ता, राजीव पाल, मनोज फौजी, देवेंद्र कुमार, प्रभात कुमार, प्रेमचंद, रमेश तोमर, अनिल कुमार, शिवम कुमार व विवेक धरने पर बैठे।
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed