फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

पानी के लिए तरस रहे 14 गांव के 13 हजार लोग-

Fri, 03 Jun 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
ठठिया। उमर्दा विकास खंड की ग्राम पंचायत पैथाना में रहने वाले लगभग 13 हजार लोग पिछले दस दिन से पानी के लिए परेशान हैं। दरअसल, इस ग्राम पंचायत में पानी की आपूर्ति त्वरित आर्थिक विकास पेयजल योजना के तहत बनी टंकी से होती है। बीती 21 मई से टंकी का ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। ऐसे में ग्रामीण किसी तरह दूर दराज से हैंडपंप से एक-एक बाल्टी पानी की जुगाड़ करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

पैथाना गांव में त्वरित आर्थिक विकास पेयजल योजना के तहत में 450 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी पांच करोड़ 15 लाख रुपये खर्च कर बनवाई गई थी। पैथाना ग्राम पंचायत में आने वाले गुडसार, कोलेपुरवा, रामलालपुर्वा, पैथाना, दौलतपुर, गढ़िया, कोठी पुरवा, धने पुरव, पल्टेपुरवा समेत 14 गांवों के 13 हजार लोगों को पेयजल आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

21 मई को आई आंधी में टंकी के नलकूप से जुड़ा ट्रांसफार्मर फुंक गया। ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण टंकी भरी नहीं जा सकी और पानी की आपूर्ति ठप हो गई। पानी की आपूर्ति न होने के कारण गांवों के ग्रामीण परेशान हैं। गांवों में लगे ज्यादातर हैंडपंप भी खराब हैं। इसके कारण लोगों को बाल्टी भर पानी के लिए दूर जाना पड़ता है। हद तो यह कि बिजली विभाग की ओर से इस को लेकर कोई पहल ही नहीं की गई है। पैथाना निवासी भिखालाल, बेचेलाल का कहना है कि टंकी का ट्रांसफार्मर फुंकने से पानी को लेकर काफी परेशान होना पड़ रहा है। पैथाना निवासी रामदास, सनोज कुमार का कहना है कि गांव की पेयजल आपूर्ति दस दिन से ठप है। ग्राम प्रधान अशोक का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से अभी तक फुंका ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ विकास कुमार का कहना है कि मामला जानकारी में है। फुंका ट्रांसफार्मर बदलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed