फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

तिर्वा पुलिस की अभिरक्षा में शिक्षक की मौत की एसआईटी करेगी जांच

Wed, 25 May 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कन्नौज। तिर्वा कोतवाली में पुलिस अभिरक्षा में जालौन के शिक्षक की मौत के मामले की जांच अब एसआईटी करेगी। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को एसआईटी गठित कर सभी बिंदुओं की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जालौन जनपद के गिधौंसा निवासी शिक्षक पर्वत सिंह उर्फ अनिल सिंह 20 मार्च 2020 को तिर्वा कोतवाली के सुक्खापुर्वा गांव में ससुराल में रह रही पत्नी नीरज सिंह को बुलाने आए थे। रात को पत्नी और ससुरालियों से उनका विवाद हो गया था। पत्नी की शिकायत पर तिर्वा पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया था। सुबह करीब तीन बजे कोतवाली के शौचालय में फांसी के फंदे पर उनका लटकता मिला था। मृतक के पिता ने श्रीराम ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद सीबीसीआई निरीक्षक विमलकांत मिश्र ने तत्कालीन कोतवाली प्रभारी त्रिभुवन कुमार, हेड मोहर्रिर राधेश्याम, पहरेदार आरक्षी अरुण कुमार और मामले की विवेचना कर रहे विवेचक तत्कालीन सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विकास राय के खिलाफ बगैर बिसरा रिपोर्ट के फाइनल रिपोर्ट लगाने पर एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले की जांच सीबीसीआईडी कर रही है। निरीक्षक त्रिभुवन कुमार और आरक्षी अरुण कुमार की याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र और न्यायमूर्ति रजनीश कुमार की खंडपीठ ने राज्य सरकार को एसआईटी गठित कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट में दायर की याचिका
हाईकोर्ट में याचिका दायर कर निरीक्षक त्रिभुवन कुमार और आरक्षी अरुण कुमार ने कहा कि इस मामले में मृतक के पिता ने पहले ही एक एफआईआर आत्महत्या के लिए उकसाने की दर्ज कराई थी। दूसरी एफआईआर सीबीसीआईडी निरीक्षक विमलकांत मिश्र ने दर्ज कराई है। एक मामले की दो एफआईआर विधि विरुद्ध है, जबकि शराब के नशे में शिक्षक ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed