फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

सपा के तीनों गढ़ ध्वस्त, जीत से भाजपा सशक्त

Fri, 11 Mar 2022 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कन्नौज। सपा के गढ़ इत्र नगरी की तीनों सीट सदर, तिर्वा और छिबरामऊ पर भाजपा ने परचम लहराया है। सदर से असीम अरुण, तिर्वा से कैलाश राजपूत और छिबरामऊ से अर्चना पांडेय को जीत मिली है। इत्र नगरी में भइया और भाभी के नाम से प्रसिद्घ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पूर्व सांसद पत्नी डिंपल का कोई जादू नहीं चला सका। परिणाम आने के बाद समर्थकों और पार्टी पदाधिकारियों ने विजेताओं का फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

शहर के जीटी रोड किनारे स्थित नवीन कृषि मंडी स्थल में विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती हुई। सबसे बड़ी जीत कन्नौज सीट से असीम अरुण की 6090 वोटों से हुई है। असीम अरुण को 120876 मत मिले। उन्होंने मौजूदा विधायक व सपा प्रत्याशी अनिल दोहरे को चुनावी अखाड़े में पटकनी दी, जो तीन बार से लगातार विधायक रहे हैं। अनिल दोहरे को 114786 वोट मिले। तिर्वा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कैलाश राजपूत 4608 मतों से चुनाव जीत गए। उन्हें 106089 वोट मिले। उन्होंने सपा के इंजीनियर अनिल पाल को राजनीति के अखाड़े में हराया है। अनिल को 101481 मत मिले। अनिल पूर्व माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल के पुत्र हैं।
विज्ञापन

छिबरामऊ में भाजपा प्रत्याशी और खनन व आबकारी विभाग की पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने सपा के अरविंद सिंह यादव को 1111 वोटों से चुनाव हरा दिया। अर्चना पांडेय को 124773 मत मिले। वहीं अरविंद सिंह यादव को 123662 मत मिले। वर्ष 2017 में भी अर्चना पांडेय विधायक बनी थीं। उसके बाद ही राज्यमंत्री बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पोस्टल बैलेट में सदर से सपा जीती
सदर सुरक्षित सीट से कुल 998 पोस्टल बैलेट मत पड़े थे। इसमें सरकारी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया था। सपा प्रत्याशी अनिल दोहरे को सबसे अधिक 593 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी और पूर्व आईपीएस असीम अरुण को 321 मत, कांग्रेस प्रत्याशी विनीता को चार वोट, बसपा प्रत्याशी समरजीत दोहरे को 72 वोट, एआईएमआईएम प्रत्याशी सुनील दिवाकर को छह, और निर्दलीय उम्मीदवार मनोज को दो मत मिले। ईवीएम में पड़े वोटों की संख्या 270437 है। 998 पोस्टल बैलेट मतपत्रों को मिलाकर कुल वोट 271435 हो गए।
इनसेट
तिर्वा में सपा को 670 वोट
तिर्वा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े अजय वर्मा को 69, अनिल पाल को 670, कैलाश राजपूत को 335 पोस्टल बैलेट मत मिले। गीता देवी को नौ, जन अधिकार पार्टी और भारतीय वंचित समाज पार्टी को तीन-तीन, गया प्रसाद को दो, नोटा, विकास इंसाफ पार्टी और आजाद समाज पार्टी को एक-एक वोट मिला।

छिबरामऊ में पोस्टल में सपा को दोगुने वोट
विधानसभा सीट छिबरामऊ में भी पोस्टल और बैलेट मतपत्रों सपा को करीब दोगुने वोट मिले। अर्चना पांडेय को 426, अरविंद यादव को 849, वहीदा रहमान को 68, विजय मिश्र को 17, अर्जुमन को एक वोट, मोहम्मद चंदन को नौ वोट, डॉ. चंद्रकांत यादव को 10, लालू यादव को दो, अमोल दीक्षित को एक वोट मिला। कुल 1383 वोट पोस्टल से पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed