{"_id":"61f823083b0046049c6bea09","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6781684102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्तीराम मोहल्ले में लावारिस बाइक मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्तीराम मोहल्ले में लावारिस बाइक मिलने से हड़कंप
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला बस्तीराम में पुलिस को लावारिस बाइक मिली है। नजदीक ही नाली में एक मोबाइल भी पड़ा मिला। बाइक फर्रुखाबाद निवासी के नाम पर पंजीकृत है।
सोमवार की सुबह नगर के मोहल्ला बस्तीराम के लोगों ने पुलिस को एक लावारिस बाइक खड़े होेने की सूचना दी। इसी दौरान सफाई कर्मी को बाइक के पास नाली में एक मोबाइल भी पड़ा मिला, जिसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस बाइक व मोबाइल को कोतवाली ले आई। पुलिस का कहना है कि बाइक फर्रुखाबाद के रहने वाले उपेंद्र पुत्र सुरेश चंद्र शाक्य के नाम पर पंजीकृत बताई जा रही है। कोतवाल जय प्रकाश शर्मा का कहना है कि बाइक मोहल्ले तक कैसे आई और जिसके नाम से उसके कागज हैं, वह कहां है। इन सब बातों का पता किया जा रहा है।