फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

शत शत प्रतिशत मतदान के साथ कोरोना संक्रमण से बचाव भी आवश्यक

Wed, 05 Jan 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
छिबरामऊ/खड़िनी। आगामी विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान और कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाना एक चुनौती की तरह है। प्रशासन व प्रतिनिधि दोनों को इसके लिए सतर्क व सजग रहने की जरूरत है। यह बात जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने बुधवार को तहसील सभागार व सौरिख ब्लाक मुख्यालय में बैठक के दौरान कही। वह ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों को इसके लिए जागरूक कर रहे थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम प्रधान व सचिव गांवों के लोगों को भी जागरूक करें। जनपद में 95 प्रतिशत लोगों को कोविड की प्रथम डोज लगवाई जा चुकी है, जबकि 67 प्रतिशत लोगों की दोनों डोज लगी है। कोरोना से बचाव के लिए जनपद सक्षम है। पांच ऑक्सीजन प्लांट, पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, आपात स्थितियों से निपटने के लिए जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध है। इसके बाद भी जन सहयोग के बिना लड़ाई जीतना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि 15 से 18 आयु वर्ग तक के किशोरों को संक्रमण से बचाने के लिए कोविड-19 टीकाकरण शुरू हो चुका है। प्रधान, बीडीसी, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों को प्रेरित करें और उन्हें बूथ तक पहुंचाएं। मुख्य विकास अधिकारी आरएन सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के सारे उपाय खुद भी करें और दूसरों को भी जागरूक करें। इस मौके पर एसडीएम देवेश गुप्ता, तहसीलदार राजू कुमार, डीडीओ नरेंद्र देव दुबे, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार मिश्रा, छिबरामऊ बीडीओ मनोज कुमार चतुर्वेदी, सौरिख बीडीओ अखिलेश तिवारी समेत दोनों विकास खंडों के पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोशाला में सहयोग करें संभ्रांत लोग
जिलाधिकारी ने गोशाला में पलने वाले जानवरों के चारा व दाना की व्यवस्था के लिए संभ्रांत लोगों से सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा कि जो लोग गाय पालने के इच्छुक हैं, वह सचिव व ग्राम प्रधान से मिलकर गोवंशों को ले सकते हैं। ऐसे लोगों को शासन स्तर से 900 रुपये प्रतिमाह अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूर की जाएं बूथों की कमियां
जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत सचिव मतदान बूथों का निरीक्षण कर शौचालय, बिजली पानी की व्यवस्थाएं देखें और कमियों को दूर कराएं। बूथ तक पहुंचने के रास्ते ठीक करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed