{"_id":"61d5ded354d86d2b1b35f288","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6737540113","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ और कनिष्ठ प्रशासनिक सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ और कनिष्ठ प्रशासनिक सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय
विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर नामांकन करते वरिष्ठ अधिवक्ता अवनींद्र यादव व शिवनाथ सिंह यादव। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। बार एसोसिएशन चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद सहित विभिन्न पदों पर 37 वकीलों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अध्यक्ष पद पर तीन नामांकन होने से चुनाव में गर्मी आ गई है। वहीं वरिष्ठ प्रशासनिक सदस्य के छह पदों पर छह वकीलों ने नामांकन किए। इसी तरह प्रशासनिक सदस्य कनिष्ठ के छह पदों पर छह वकीलों ने नामांकन किए। इससे उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
मुख्य चुनाव अधिकारी रामचंद्र यादव ने बताया कि बुधवार को नामांकन का अंतिम दिन था। तय समय के बाद अध्यक्ष पद के लिए शिवनाथ सिंह यादव, अवनींद्र यादव, दुर्गा नरायन सिंह, महासचिव पद पर रावेंद्र सिंह चौहान, सुशील पांडेय ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनूप कुमार दीक्षित, किशन दत्त वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पर देवेश मिश्रा, रामबाबू शाक्य, कुलदीप सिंह यादव, दिनेश चंद्र यादव, घनश्याम सिंह यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय पर मो. कलीम, आलोक दीक्षित, रवि मिश्रा, जयवीर सिंह ने आवेदन भरा। संयुक्त सचिव प्रशासन गुलाम हुसैन, कृष्णकांत त्रिपाठी, गुरुवेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर आदित्य कुमार व धीरज कुमार त्रिपाठी ने नामांकन भरा। संयुक्त सचिव मीडिया पर अभिषेक दुबे व अखिलेश कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर अभिरूप दीक्षित, मो. मुफीद, प्रशासनिक सदस्य वरिष्ठ संदीप दीक्षित, विकास गुप्ता, मुकेश पांडेय, सुधाकर अग्निहोत्री, निर्मल कुमार दुबे, मो. मुश्ताक अली ने आवेदन भरा।
प्रशासनिक सदस्य कनिष्ठ पर नरेंद्र सिंह शाक्य, पंकज वर्मा, आशीष कुमार, शैलेंद्र सिंह यादव, राजेश बाबू यादव, विमलेश कुमार ने नामांकन दाखिल किए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र यादव ने बताया कि गुरुवार को सुबह दस से 12 बजे तक आपत्तियां मांगी गईं हैं। 12 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। बताया कि वहीं वरिष्ठ प्रशासनिक सदस्य के छह पदों पर छह वकीलों ने नामांकन किए। इसी तरह प्रशासनिक सदस्य कनिष्ठ के छह पदों पर छह वकीलों ने नामांकन किए। इससे उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।