{"_id":"61d5db8312381363053f184d","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp673743340","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रोबेशन अधिकारी करें बच्ची की परवरिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रोबेशन अधिकारी करें बच्ची की परवरिश
विज्ञापन
जलालाबाद ब्लाक सभागार में राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव महिलाओं की समस्याएं सुनती
- फोटो : KANNAUJ
जलालाबाद। छिबरामऊ की वृद्धा ने बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य के सामने नातिन की परवरिश की गुहार लगाई। इस पर परवरिश की जिम्मेदारी जिला प्रोबेशन अधिकारी को दी गई है।
दरअसल, छिबरामऊ की रेशमा ने बताया कि फर्रुखाबाद के नगला सेठ निवासी उसकी बेटी की बीमारी से मौत हो चुकी है। दो माह पहले दामाद की भी हत्या कर दी गई। इसके बाद उनकी बेटी मुस्कान की पढ़ाई और परवरिश की जिम्मेदारी उस पर है। उम्र और आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने पर वह जिम्मेदारी नहीं उठा पा रही है। इस पर राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव ने गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी राजकुमार को मामला देखने के लिए कहा। वहीं मुस्कान की पढ़ाई के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी इरा आर्या को जिम्मेदारी दी।
उन्होंने कहा बेटी मुस्कान की पढ़ाई व सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। ब्लाक सभागार में राज्य महिला आयोग सदस्य कुमुद श्रीवास्तव महिलाओं की समस्याएं सुन रही थी।
विज्ञापन
छिबरामऊ कोतवाली के गांव खोजीपुर निवासी सोनी ने बताया कि उसकी शादी कमालगंज में हुई थी, पति बुला नहीं रहे हैं। कई शिकायत की, सुनवाई नहीं हो रही है। ठठिया के गांव खुर्दपुर निवासी आरती ने कहा कि उनकी शादी शिवराजपुर में हुई थी। पति कानपुर रहता है। उसके पति शीतला प्रसाद को समझा बुझाकर साथ में रहने के लिए कहा गया। इस पर दोनों साथ रहने को तैयार हो गए।
जलालाबाद निवासी रजनी ने बताया कि उसकी शादी लाडपुर में सलामुद्दीन से हुई थी, पति बुला नहीं रहे हैं। इनकी समस्याओं को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान 11 महिलाएं शिकायत लेकर पहुंचीं, तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। बीडीओ सरला देवी कोतवाल राजकुमार, सीडीपीओ सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।