फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

बिना अनुमति निकाली गई जन संदेश यात्रा को पुलिस ने रोका

Mon, 06 Dec 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
जन संदेश यात्रा को रोकने के लिए जिलाध्यक्ष राजेंद्र शाक्य से वार्ता करते एसआई अजब सिंह। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर जन अधिकारी पार्टी ने जन संदेश यात्रा निकाली। बगैर अनुमति के निकाली गई यात्रा को प्रशासन ने निगम मंडी के पास ही रोक दिया। बाद में पार्टी के युवकों ने कसावा स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र शाक्य ने नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता कृषि उत्पादन मंडी समिति के पास एकत्रित हुए। यहां से जन संदेश यात्रा जनपद मुख्यालय के लिए रवाना होनी थी। बगैर अनुमति के यात्रा निकालने की सूचना मिलते ही एसआई अजब सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और यात्रा निकालने से रोक दिया। यहां पार्टी पदाधिकारियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

प्रशासन की सख्ती के चलते यात्रा नहीं निकल सकी। बाद में कार्यकर्ता कसाबा स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचे। यहां सभी ने आंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ने भाजपा नेताओं पर यात्रा को रुकवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब गांव गांव जाकर बाबा साहब के विचारों की अलख जगाई जाएगी। इस मौके पर देवेंद्र शाक्य, प्रवेश शाक्य, चंदन पठान, रजनीश शाक्य, सत्यप्रकाश शाक्य सहित सैकड़ों युवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed