फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Fresher's party celebrated with pomp at Subhash Academy

कन्नौज : सुभाष अकादमी में धूमधाम से मनाई गई फ्रेशर पार्टी

Thu, 25 Aug 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Fresher's party celebrated with pomp at Subhash Academy
फोटो 25सीएचबीपी54: फ्रेशर पार्टी में डांस करती रुचि। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। नगर की शिक्षण संस्था सुभाष अकादमी (कॉलेज ऑफ आईटी एंड मैनेजमेंट) में सीनियर छात्र-छात्राओं की ओर से फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। कुछ छात्र-छात्राओं ने डांस कर समा बांध दिया तो कुछ ने गाना गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

फ्रेशर पार्टी में आयुषी, अक्षत शाक्य, अक्षिता पाल, प्रियम गुप्ता ने गानों पर डांस कर मनोरंजन किया। अब्दुल हक व शगुफ्ता ने गीत गाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। दीपेंद्र प्रताप सिंह व हिमांशु ने युवाओं में जोश भरते हुए खुद व देश के युवाओं की सोच बदलने के लिए भाषण प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

गार्गी यादव ने गजल सुनाकर मनोरंजन किया। छात्रा अक्षिता पाल को मिस फ्रेशर व छात्र प्रशांत चौहान को मिस्टर फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया। संस्था के निदेशक देवेश सक्सेना ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहकर ही शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुशासन से जीवन न सिर्फ संयमित बनता है, बल्कि लक्ष्य की प्राप्ति भी आसानी से हो जाती है। इस दौरान सिस्टम मैनेजर नसीम जमा खां, अनंत मिश्रा, शिवांगी कुशवाहा, दीक्षा अग्निहोत्री, प्रियांशी, आयुषी, मयंक सक्सेना, महबूब हुसैन, ओम सिंह, कनीज फातिमा और आंचल दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed