फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Dead bodies of hundreds of cows found in Kali and Ganga river stirred up

कन्नौज: काली और गंगा नदी में मिले सैकड़ों गोवंशों के शव, मचा हड़कंप

Fri, 04 Feb 2022 11:26 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 04 Feb 2022 11:26 PM IST
सार

शहर के मेहंदीघाट पर गंगा और काली नदी का संगम है। यहां से महज 200 मीटर दूरी पर गुमटिया गांव के सामने ग्रामीणों ने सौ से अधिक गोवंशों के सड़े-गले शव देखे। करीब 50 शव गंगा में बहते दिखाई दिए।

विज्ञापन
Kannauj: Dead bodies of hundreds of cows found in Kali and Ganga river stirred up
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

काली और गंगा नदी में शुक्रवार को सैकड़ों गोवंशों के शव उतराते मिले। नदी किनारे पहुंचे इन शवों को कुत्ते और कौवे नोंच रहे थे। ये सभी शव एक दो दिन पहले ही यहां बहकर आए अथवा फेंके गए। लोगों ने बताया कि इससे पहले नदी साफ सुथरी थी।

विज्ञापन


शहर के मेहंदीघाट पर गंगा और काली नदी का संगम है। यहां से महज 200 मीटर दूरी पर गुमटिया गांव के सामने ग्रामीणों ने सौ से अधिक गोवंशों के सड़े-गले शव देखे। इसके अलावा करीब 50 शव गंगा में बहते दिखाई दिए। झुंड बनाकर कुत्ते और कौवे शवों को नोंच रहे हैं। बदबू से लोग परेशान हैं।

विज्ञापन

जेसीबी से शवों को दफन कराया जाएगा- अधिकारी

स्थानीय किसान विनोद कुमार और गंगादास दोहरे ने बताया कि इन गोवंशों के शव अचानक दिखाई दिए हैं। इस पर प्रशासन को सूचना दी गई। अधिकारियों ने जेसीबी से शवों को हटाकर दफन कराने की बात कही है। एसडीएम सदर उमाकांत तिवारी ने कहा कि गोवंशों के शव कहां से बहकर आए हैं, इसकी जांच कराई जाएगी। अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। टीम को भेजकर शवों को दफन कराया जाएगा।

जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शाल्य ने बताया कि फिलहाल जिले में गोवंशों की मौत नहीं हुई है। ये कहीं से बहकर आए होंगे। उधर, स्थानीय लोगों ने दबी जुबान में कहा कि किसी गोशाला में ठंड और भूख से मवेशियों की मौत हुई है। इन्हें नदियों में फेंककर आसानी से ठिकाने लगा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed