फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: 10 lakh drain, collapsed in a month

कन्नौज : 10 लाख का नाला, महीने भर में धराशाई

Thu, 18 Aug 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: 10 lakh drain, collapsed in a month
कन्नौज। ब्लॉक सदर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेहरिन में क्षेत्र पंचायत की ओर से करीब एक महीने पहले 10 लाख रुपये से नाला बनवाया गया था, जो धराशायी हो गया है। बारिश का एक सीजन भी नाला नहीं चल सका। इसको लेकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

तिर्वा-कन्नौज फोरलेन किनारे बेहरिन गांव बसा है। बारिश के पानी की निकासी के लिए करीब 10 लाख रुपये के बजट से नाला निर्माण कराया गया था। एक महीने पहले बना नाला कई जगह पर ध्वस्त हो चुका है। तकरीबन 250 मीटर के नाले की 100 मीटर दीवार ही धराशायी हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता अच्छी न होने की वजह से यह हाल हुआ है।
विज्ञापन

उधर, प्रधान राजेश राठौर का तर्क है कि नाला का निर्माण उन्होंने नहीं कराया है। क्षेत्र पंचायत की ओर से करीब एक से डेढ़ महीने पहले 250 मीटर दूरी का नाला बना था। कई दिन पहले ध्वस्त हो गया, इसकी सूचना जेई व ब्लॉक में दी जा चुकी है। नाला किनारे उन्होंने खुद अपने पास से मिट्टी डलवाई और निर्माण कार्य आदि में करीब एक लाख रुपये भी खर्च कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed