{"_id":"5745efdd4f1c1bd1406907f0","slug":"kalyan-singh-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्तव्यों के प्रति सचेत रहेंः कल्याण सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्तव्यों के प्रति सचेत रहेंः कल्याण सिंह
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Thu, 26 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
तलवार उठाकर अभिवादन करते राज्यपाल कल्याण सिंह।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए छात्र एवं अध्यापक दोनों को अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत रहना होगा। यह बातें राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने कही। वह तिर्वा के रानी अवंतीबाई नगर जटियामऊ स्थित श्री कल्याण सिंह डिग्री कालेज के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
खुद के नाम से खुले कालेज का उद्घाटन करते हुए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने बार-बार साख की दुहाई दी। कहा कि उनके नाम से खुले कालेज में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिले, इसकी जिम्मेदारी कालेज संचालकों को उठानी होगी। कहा कि वह खुद भी शिक्षक रहे हैं। उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन में शिक्षा के साथ कभी समझौता नहीं किया। मुख्यमंत्री कार्यकाल में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए नकल विहीन परीक्षाएं भी कराईं।
इसकी साख आज भी समाज में दिखाई दी दे रही है। राजस्थान में भी शिक्षा पर वह विशेष महत्व देते हैं। महाविद्यालय के प्रबंधक लालता प्रसाद राजपूत ने कहा कि राज्यपाल कल्याण सिंह के आने से शिक्षा का मंदिर धन्य हो गया है।