{"_id":"a52f08a29711ad7377dafee166554c9f","slug":"kalash-yatra-pilgrims-descended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Sat, 25 Apr 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के रामेश्वरधाम मंदिर में शनिवार से शुरु हुई श्रीमद्भागवत कथा व शनि यज्ञ को लेकर सुबह दस बजे मंदिर परिसर से कलश यात्रा का आयोजन हुआ। यह यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गो से होती हुई खैरनगर रोड स्थित सिद्धपीठ मां काली देवी मंदिर तक गई। हवन-पूजन के बाद रामेश्वरधाम में ही यात्रा का समापन हुआ। बाद में श्रद्धालुओं को भोग के रुप में प्रसाद वितरित किया गया।
सुबह दस बजे से शुरु हुई कलशयात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। एक सैकड़ा से अधिक श्रद्धालुओं ने अपने सर पर कलश रखकर यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा का नेतृत्व रामेश्वरम धाम के पुजारी स्वामी मुकेशानंद, रामजानकी ठाकुर द्वारा के पुजारी गोविंददास, लिया मंदिर के पुजारी बाबा आत्मानंद, काली देवी मंदिर के पुजारी स्वामी ब्रहम्मचारी जी व ब्रहम्मानंद महाराज संयुक्त रुप से कर रहे थे।
यात्रा में बड़ी तादात में युवा व व्यापारी शामिल थे। यात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चला। जिसमें एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम पांच बजे से भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान यज्ञाचार्य सर्वेश कुमार पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, व्यवसाई ओमप्रकाश गुप्ता, विजय गुप्ता, रामऔतार मनवसिया, राजीव कुमार गुप्ता सहित काफी लोग मौजूद रहे।