फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kaangres ke log kisaan aandolan ko de rahe hava: aadesh gupta

कांग्रेस के लोग किसान आंदोलन को दे रहे हवा: आदेश गुप्ता

Mon, 30 Nov 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
kaangres ke log kisaan aandolan ko de rahe hava: aadesh gupta
वार्ता करते दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता (बीच में नीली सदरी)। - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज(कन्नौज)। बेरोजगार हुए कांग्रेस के लोग किसान आंदोलन को हवा दे रहे हैं। पूरे देश में 80 फीसदी किसानों में से कुछ ही लोग दिल्ली में जाकर अपनी ताकत दिखा रहे हैं। साथ ही कथित तौर पर किसानों का मसीहा बनने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह बात नगर निवासी दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सर्विस रोड पर भाजपा नेता नीलेश गुप्ता के आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि एक ओर पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने पर उतावली है। अपना वजूद खो चुकी कांग्रेस किसान आंदोलन को बेवजह तूल देकर किसानों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। नगर में 132 केवीए बिजली केंद्र की स्थापना के बारे में उन्होंने कहा कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री को इस संबंध में पत्र भेजा जा चुका है। शीघ्र ही इस पर अग्रिम कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान नीलेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, आंचल गुप्ता, अनित शुक्ला, शिवा गुप्ता, देवेंद्र देव, धर्मेंद्र कौशल, जितेंद्र कौशल और राजीव वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed