{"_id":"601c383d8ebc3e26b81caac9","slug":"jila-yojana-mein-2-49-arab-se-vikaas-kaaryon-ko-milegee-gati-kannauj-news-knp6099059115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना में 2.49 अरब से विकास कार्यों को मिलेगी गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना में 2.49 अरब से विकास कार्यों को मिलेगी गति
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में जिला योजना की बैठक लेते जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, डीएम रा
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले के प्रभारी मंत्री व पंचायती राज राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने गुरुवार को जिला योजना में दो अरब 49 करोड़ तीन लाख रुपये के प्रस्तावित परिव्यय को मंजूरी दे दी। ग्रामीण स्वच्छता, मनेरगा, सामाजिक दायित्व और ग्रामीण आवास समेत कई विकास कार्यों पर फोकस रहेगा। इस बार किसी भी प्रस्ताव में कटौती नहीं की गई।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई जिला योजना की बैठक में सीडीओ आरएन सिंह ने विभागवार आए प्रस्तावों के बारे में बताया। प्रभारी मंत्री ने वर्ष 2021-22 के लिए गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले पात्र परिवारों के आवास के लिए 6544.80 लाख, वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांगों की पेंशन के लिए 574.71 लाख, ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम के लिए 522.96 लाख, सिंचाई के लिए 1640.01 लाख, अनुसूचित जाति/पिछड़ी जाति/अल्पसंख्यक/ सामान्य छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए 389.36 लाख, पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए 369.57 लाख, दुग्ध विकास के लिए 220.86 लाख आदि विभागों के प्रस्तावों के अनुरूप दो अरब 49 करोड़ तीन लाख रुपये के प्रस्ताव अनुमोदित किए।
तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत समेत समिति के अन्य सदस्यों ने बजट को अनुमोदित कर दिया। बैठक में पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे, शासन से नामित जिला योजना के नामित सदस्य आनंद कुमार सिंह, डीएम राकेश कुमार मिश्र समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
आठ विभागों को नहीं मिला बजट
जिला योजना में अरबों रुपये का बजट अनुमोदित किया गया। इसके बाद जिले के आठ विभागों को बजट में कुछ नहीं मिला है। सिंचाई एवं संसाधन, भूमि सुधार, सामुदायिक विकास, रेशम उद्योग, पूल्ड आवास, खेलकूद, सेवायोजन व अनुसूचित कल्याण-जनजाति को बजट में कुछ भी नहीं दिया गया।
बजट: फैक्ट फाइल
पिछली बार दो अरब 26 करोड़ 90 लाख रुपये का बजट अनुमोदित हुआ था।
अभी तक एक अरब 38 करोड़ 66 लाख रुपये बजट मिला है। इसे पूरा खर्च किया गया।