फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Janrath bus becomes a ball of fire on the highway

Kannauj News: हाईवे पर आग का गोला बनी जनरथ बस

Sat, 04 May 2024 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Janrath bus becomes a ball of fire on the highway
उन्नाव/अचलगंज। लखनऊ से कानपुर जा रही परिवहन निगम की जनरथ बस, बंथर औद्योगिक क्षेत्र के सामने आग लग गई। चालक ने तत्काल गाड़ी रोक यात्रियों को उतारा। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। सभी 32 यात्रियों को दूसरी बस से सुरक्षित कानपुर भेजा गया।
विज्ञापन

किदवई नगर डिपो की जनरथ बस शुक्रवार दोपहर लखनऊ से 32 सवारियों को लेकर कानपुर की ओर जा रही थी। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अचलगंज थानाक्षेत्र के गहरा स्थित यूपीएसआईडीसी गेट के सामने बस के इंजन के अगले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक राजकिशोर ने तत्काल बस को हाईवे के किनारे रोक दिया। परिचालक अभिषेक शर्मा से सवारियों को नीचे उतारा। परिचालक ने बताया कि बस में 32 सवारियां थीं। सभी यात्री कानपुर के थे।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि गर्मी में इंजन की हीटिंग से शार्ट सर्किट होने से आग लगी। सभी सवारियां सुरक्षित हैं।

10 दिन से डिपो में खड़ी थी बस, आज ही निकाली गई
जनरथ के चालक राजकिशोर ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी के कारण 10 दिन से बस लखनऊ डिपो में खड़ी थी। दो दिन पहले ही ही मिस्त्री ने उसे बनाया था। ठीक हो जाने के बाद शुक्रवार सुबह ही उसे सड़क पर लगाया गया था। लखनऊ से सवारियों को लेकर बस आराम से चली भी। लेकिन रास्ते में इंजन हीट करने लगा और यह घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed