फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Janakpuri out goest to take the Sita Ram

जनकपुरी से सीता को ब्याहने निकले श्रीराम

Tue, 20 Oct 2015 11:57 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 20 Oct 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Janakpuri out goest to take the Sita Ram

रामलीला वार्षिकोत्सव ग्वाल मैदान में सोमवार की

विज्ञापन
रात्रि को दूल्हा बने भगवान राम जनकपुरी से संज-संवरकर सीता को ब्याहने के लिए लक्ष्मण के साथ डोले पर सवार होकर निकले तो जय-जय श्रीराम के उद्घोषों से सारा वातावरण गुंजायमान हो उठा। जगह-जगह लोगों ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर फूलों की वर्षा की।

पूरे नगर में भ्रमण के दौरान बारात को देखने को हजारों लोग पूरी रात्रि डटे रहे। रामलीला वार्षिकोत्सव कमेटी के तत्वाधान में आरती का आयोजन हुआ। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुब्रत पाठक, कमेटी अध्यक्ष वैभव पाठक, मंत्री शिवा पांडेय, उत्कर्ष अग्निहोत्री ने भगवान राम-लक्ष्मण की आरती करने के बाद बारात का शुभारंभ किया।

इस दौरान भक्तों ने अपने कंधों पर बैठाकर भगवान राम-लक्ष्मण के डोलों को लेकर चले। इस दौरान जय-जय श्रीराम के उद्घोष गूंजते रहे। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा व आरती उतारी। मैनपुरी, बेबर, कन्नौज, कासगंज सहित अन्य स्थानों से आए बैंडों ने समा बांध दी। बैंड में बज रहे भक्ति गीतों पर भक्त भी जमकर थिरके।

बारात में सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी, लिल्ली घोड़ी, मां सरस्वती, हवा में उड़ते हनुमान जी, काली का रूप धरे, भगवान विष्णु सहित करीब 33 झांकियां शामिल रही। झांकियां देखने को हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। राम बरात निकलने के दौरान ग्वालमैदान से लेकर पीतल मंडी तक स्थित मकानों पर बारात के दीदार करने के लिए देर रात्रि तक लोग छतों पर बने रहे है।

छतों पर महिलाओं व पुरुषों की संख्या कहीं नीचे से भी अधिक दिखीं। इस दौरान पुष्प वर्षा की गई और जयकारे लगाए गए। इसके अलावा पुलिस प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस व पीएसी को तैनात कर रखा था। एसडीएम सुनील शुक्ला, सीओ करन सिंह, कोतवाल भुल्लन यादव भी बराबर निगाह बनाए रहे।

बारात ग्वालमैदान, फर्श रोड, सब्जी मंडी रोड, पीतल मंडी, लाखन तिराहा, अजय पाल चौराहा होते हुए दोबारा ग्वालमैदान में आकर समाप्त हुई। इस मौके पर सौरभ मिश्रा, पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे, समीर मिश्रा, प्रसून पाठक, संजय शुक्ला, विक्की मिश्रा, तरुण चंद्रा, अरविंद गुप्ता अप्पू, मनोज शुक्ला, रोचक टंडन समेत अन्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed