फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Jail accused of high-handedness

जेल प्रशासन पर मनमानी का आरोप

Wed, 30 Dec 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज Updated Wed, 30 Dec 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Jail accused of high-handedness
जेल में बंद चेयरमैन के पुत्र भाजपा नेता सुब्रत पाठक से  मिलाई के लिए जाने वाले लोगों की मुलाकात न हो पाने से नाराज सभासदों ने डीएम अनुज कुमार झा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जेल प्रशासन पर बंदी से मुलाकात कराने के मामले में मनमानी का आरोप लगाया।
विज्ञापन




इस पर डीएम ने कहा कि एक दिन में एक कैदी से केवल तीन लोगों की मुलाकात हो सकती है। इसी नियम के तहत मुलाकात कराई जा रही है। मंगलवार को नगर पालिका कन्नौज के सभासद विनय प्रजापति, पवन दुबे, विमला सैनी, विमलेश राजपूत, रेनू वर्मा, पुनीत गुप्ता, चंद्रप्रकाश वर्मा ललइयां, अजयपाल, पवन अवस्थी, राजेश दिवाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन




डीएम को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि जेल प्रशासन मनमानी कर रहा है। चेयरमैन के पुत्र से मिलाई करने के लिए जाने वाले सभासदों को भी रोका जा रहा है, जबकि वह जनप्रतिनिधि हैं। जनप्रतिनिधियों को आम जनता की तरह नहीं रोका जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीएम ने सभासदों की शिकायतें सुनने के बाद बताया कि नियम के मुताबिक एक कैदी से एक दिन में केवल तीन लोग ही मिलाई कर सकते हैं। यह प्रतिदिन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed