फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Jai Parshuram echoed on the birth anniversary of Vishnu's incarnation

Kannauj News: विष्णु के अवतार के जन्मोत्सव पर गूंजा जय परशुराम

Sun, 23 Apr 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 23 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Jai Parshuram echoed on the birth anniversary of Vishnu's incarnation
तिर्वा। भगवान विष्णुजी के छठवें अवतार कहे जाने वाले परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें सैकड़ों ब्राह्मणों की भीड़ साथ चली। यात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन

भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर कस्बे को पीले झंडों से सजाया गया था। चौराहों व भीड़भाड़ वाली जगह पर बैनर व होर्डिंग लगाए गए थे। यात्रा में शामिल भक्त भी हाथों में झंडे लेकर व माथे पर लाल-पीला चंदन लगाए थे। गले में पीला अंगौछा व सिर पर जय परशुराम लिखी टोपी भी थी।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह भगवान परशुराम सेवा संगठन के तत्वावधान में सबसे पहले महेंद्र नीलम जनता इंटर कॉलेज परिसर में कार्यक्रम हुआ। उसके बाद शोभायात्रा मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर परिसर के लिए रवाना हुई। मां दुर्गा मंदिर होते हुए यात्रा बिजलीघर के सामने से ठठिया रोड चौराहा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से मां अन्नपूर्णा मंदिर परिसर के निकट समाप्त हुई। इस मौके पर रमेश चंद्र शुक्ल, प्रभात त्रिपाठी, राहुल अवस्थी, वैभव तिवारी, आयुष तिवारी, नंद राम अवस्थी, शैलेंद्र द्विवेदी, अभिषेक पांडेय, लालू शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

नगर निकाय चुनाव के चलते चेयरमैन पद के संभावित प्रत्याशियों ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। खैरनगर रोड पर संजय गुप्ता बउआ ने अपने समर्थकों के साथ स्वागत किया। गांधी चौराहे पर पूर्व चैयरमैन विनोद गुप्ता, रोडवेज बस स्टॉप के पास सौरभ गुप्ता व बसपा से घोषित प्रत्याशी विनीता वर्मा पत्नी प्रभात वर्मा समेत अन्य लोगों ने यात्रा में पदाधिकारियों व आयोजकों को पगड़ी पहनाई। फूल माला पहनाने के साथ ही जलपान कराकर आशीर्वाद लिया।


कन्नौज। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर शनिवार को जिले भर में धार्मिक आयोजनों की धूम रही। कहीं भंडारे हुए तो कहीं शोभायात्रा निकाली गई। इसी कड़ी में शहर के शेखाना मोहल्ले में भी मंत्रोच्चारण के बीच भगवान कर अभिषेक हुआ। बड़ी संख्या में भक्तों ने हाजिरी लगाकर पूजा-अर्चना की।
कान्यकुब्ज साथी संस्था के तत्वावधान में आठवीं शताब्दी के शेखाना मोहल्ला स्थित बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर इस बार 37वें वार्षिक उत्सव की कड़ी में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, पंचामृत से अभिषेक कर सुगंध लगाकर भगवान को नए वस्त्र धारण करवाए गए। आचार्य प्रकाश मिश्र की देखरेख वेद मंत्रोच्चारण के साथ भोग लगाकर आरती हुई।
मंदिर परिसर में घंटा घड़ियाल के साथ जयकारे गूंजते रहे। मंदिर में पूरे दिन भजन-कीर्तन भी होता रहा। प्रवचन के दौरान दंडी स्वामी रामेश्वर ने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार पुरुषार्थ के प्रवाह और परमार्थ के निर्वाह का नाम भगवान परशुराम हैं। इस दौरान आचार्य ब्रजेश दुबे, देवेंद्र मिश्र, मनोज शुक्ला, अरविंद बाजपेई, राजेश शुक्ल, सर्वेश दुबे, अजय मिश्र, सर्वेश दुबे, रामू पांडेय, रामकृष्ण मिश्र, बालकृष्ण अवस्थी, प्रभाकर मिश्र, मुकुल किशोर शुक्ल, पूरन चंद्र दुबे, कृष्ण सामवेदी, आनंद तिवारी, अविनाश चंद्र दुबे, गोपाल अवस्थी व जगपाल सिंह आदि रहे।


गुरसहायगंज। कस्बा के मोहल्ला रामगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में परशुराम जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के आयोजकों ने समाज के आधा सैकड़ा सेवानिवृत्त शिक्षक और भगवताचार्यों को अंग वस्त्र उड़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष जीतू तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम ब्रह्म समाज के लिए ही पूज्यनीय नहीं हैं, बल्कि वह सभी के पूज्यनीय हैं। कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजय मिश्रा ने कहा कि भगवान परशुराम के कार्यों से हमें सीख लेनी चाहिए। उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए जिससे समाज का भला हो सके। इस दौरान राजीव द्विवेदी, डॉ. सुधीर दीक्षित, संदीप त्रिवेदी, नीरज मिश्रा, झब्बू तिवारी आदि दर्जनों लोग मौजूद थे। संवाद



नदसिया। भगवान परशुराम की जयंती पर क्षेत्र के गोव गौरियापुर मे शोभायात्रा निकाली गई। कई ग्रामीण डीजे की धुनों पर नाचते गाते अबीर-गुलाल उड़ाते हुए यात्रा में शामिल हुए। यात्रा पास के गांव नदसिया, पकरा, बहादुरपुर, मढिया से होती हुई गौरियापुर में संपन्न हुई। यात्रा मे प्रमुख रूप से चंदन पाठक, आलोक दुबे, वैभव पांडे, आनंद पांडे, सरोज दुबे, श्यामू पाठक, बॉबी व राजीव कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed