फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Itranagari will elect the city government on May 11

Kannauj News: इत्रनगरी 11 मई को चुनेगी शहर की सरकार

Sun, 09 Apr 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 09 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Itranagari will elect the city government on May 11
कन्नौज। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासद पद के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिले में 17 अप्रैल से नामांकन शुरू हो जाएंगे। 11 मई को मतदान और 13 को मतगणना होगी।
विज्ञापन

रविवार की शाम निकाय चुनाव घोषित होने के बाद सियासी गलियारों में हलचल हो गई। जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया। जिले में तीन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, पांच नगर पंचायत अध्यक्ष और 138 सभासद पद पर चुनाव होना है। आयोग से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक 16 अप्रैल को जिला निर्वाचन अधिकारी अपने-अपने जिलों में चुनाव की सार्वजनिक सूचना जारी करेंगे। उसके अगले दिन रिटर्निंग ऑफिसर अधिसूचना जारी करेंगे। 17 अप्रैल से ही नामांकन पत्र बिक्री व जमा करने का समय शुरू हो जाएगा, जो 24 अप्रैल तक चलेगा। 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 27 तारीख को नामांकन पत्रों की वापसी का समय रहेगा। 28 को चुनाव चिह्न आवंटन होगा। 11 मई को सुबह सात बजे से मतदान कराया जाएगा। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 13 मई को मतपेटियों से बाहर आएगा।
विज्ञापन

9999999999999
चुनाव की घोषणा होते ही नोचे जाने लगे पोस्टर-होर्डिंग
रविवार की देर शाम नगर निकाय चुनाव का ऐलान होते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। चुनाव का आरक्षण जारी होने के बाद जिन-जिन दावेदारों ने शहर में जगह-जगह होर्डिंग-बैनर लगा रखा था, उन पर आयोग के निर्देश पर कार्रवाई होने लगी। नगर पालिका की ईओ नीलम चौधरी की अगुआई में पालिका और तहसील की टीम ने होर्डिंग-बैनर हटाना शुरू कर दिया। प्रमुख जगहों पर लगी होर्डिंग को रविवार की रात ही हटा लिया गया। बाकी जगहों पर सोमवार से सिलसिलेवार अभियान चलाया जाएग।
विज्ञापन
विज्ञापन

9999999999
वार्ड आरक्षण में भी कोई बदलाव नहीं
नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष पद की ही तरह किसी भी निकाय के वार्ड के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कन्नौज, छिबरामऊ और गुरसहायगंज नगर पालिका की सभी 25 सीटें जस की तस हैं। इन के लिए आई आपत्ति को निस्तारित करते हुए किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसी तरह किसी भी नगर पंचायत में भी वार्ड का आरक्षण नहीं बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed