{"_id":"602ebb0f8ebc3ee9456ea13f","slug":"itaava-kee-mahila-sipaahee-ne-kiya-tha-bachche-ka-apaharan-kannauj-news-knp6127019175","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा की महिला सिपाही ने किया था बच्चे का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा की महिला सिपाही ने किया था बच्चे का अपहरण
विज्ञापन
आयुष को गोद में लिए थाना प्रभारी सौरिख विजय बहादुर वर्मा। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सौरिख कस्बे से अपहृत बच्चे को पुलिस ने ढूंढ निकाला। बच्चे का अपहरण इटावा जिले के बकेवर थाने में तैनात महिला हेड कांस्टेबल ने किया था। कानपुर के बर्रा में उसके घर से बच्चा मिला। पुलिस ने महिला सिपाही को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारी पूछताछ कर अपहरण का मकसद जानने की कोशिश कर रहे हैं।
सौरिख कस्बे के नगरिया महादेव मोहल्ले में रहने वाले शानू की सकरावा रोड पर मिलन बैंड के नाम से दुकान है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे शानू घर पर खाना खाने आऐ थे। घर से दुकान पर जाते समय पीछे से चार वर्षीय बेटा आयुष भी निकल आया। थोड़ी दूर चलने के बाद भटक कर रोने लगा। इस दौरान राजापुर निवासी सुरेंद्र आयुष से पूछताछ करने लगे। तभी एक महिला सिपाही हेलमेट लगाए बाइक चालक के साथ आई। वह थाने ले जाने की बात कहकर आयुष को लेकर चली गई। इधर, बेटे के गायब होने के बाद शानू ने थाना पुलिस से शिकायत की। पता चला कि महिला सिपाही आयुष को लेकर थाने पहुंची ही नहीं। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने महिला सिपाही की तलाश शुरू की। छानबीन में सामने आया कि इटावा जनपद के बकेवर थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी सौरिख थाने में तामीला कराने आई थी। लौटते समय आयुष का अपहरण कर लिया। इटावा पुलिस से संपर्क के बाद पुलिस छानबीन करती हुई कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में महिला पुलिसकर्मी के घर पहुंची। पुलिस को यहां आयुष मिल गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी मीरा देवी पत्नी जितेंद्र बउवा इन दिनों इटावा जिले के बकेवर थाने में तामीला का काम देखती हैं। ससुराल कानपुर देहात के शिवली में है। दो बेटे और एक बेटी है। महिला पुलिसकर्मी का एक घर बर्रा में भी है। आयुष को लेकर वह बर्रा अपने घर चली गई थीं। वहीं एसपी प्रशांत वर्मा महिला पुलिसकर्मी से पूछताछ कर बच्चे के अपहरण का उद्देश्य जानने की कोशिश में लगे रहे। उन्होंने रात में एक बार फिर सौरिख थाने के घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ की। दूसरी ओर महिला पुलिसकर्मी की दलील है कि रात होने की वजह से वह बच्चे को लेकर चली गई थी, शुक्रवार को सौरिख थाने आकर बच्चा दे देती। महिला पुलिसकर्मी की यह दलील किसी को पच नहीं रही है। पुलिस शुक्रवार को खुलासा कर सकती है।