फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Invitation given to girl students to visit Raj Bhavan

Kannauj News: राजभवन आने के लिए छात्राओं को दिया न्यौता

Thu, 31 Jul 2025 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Invitation given to girl students to visit Raj Bhavan
कन्नौज। आयुष्मान लाभार्थियों को स्वास्थ्य किट वितरण कार्यक्रम में बुधवार को पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को हैवतपुर कटरा की छात्राओं ने स्मृति कार्ड, शीड कार्ड एवं अभिनंदन पत्र भेंट किया। स्मृति कार्ड लेते हुए राज्यपाल ने छात्राओं की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि बहुत अच्छा स्मृति कार्ड बना है। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को राजभवन आने के लिए आमंत्रित भी किया।
विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयुष्मान लाभार्थियों को किट वितरित करने के लिए राज्यपाल पहुंचीं। किट वितरण कार्यक्रम संपन्न होने के बाद हैबतपुर कटरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें स्मृति कार्ड, शीड कार्ड और अभिनंदन पत्र दिया। राज्यपाल ने कार्ड मिलते ही छात्राओं की सराहना की। कार्ड के मुख्य पृष्ठ पर राज्यपाल का स्कैच लगा था, जिसे शिक्षक अतुल कुमार दीक्षित ने बनाया था।
विज्ञापन

शिक्षिका स्नेहलता द्विवेदी और शिक्षक सुमित गुप्ता के सहयोग से बना शीड कार्ड में प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं ने फूलों के मध्य कुछ फूलों के बीज को ढक कर रखा था। फूलों को धरती पर फेंकने के बाद उसमें से पौधे निकलेंगे, जो धरती पर हरियाली लाएंगे। राज्यपाल को स्मृति कार्ड देने में छात्रा रुखसार, रेहाना, राधिका, खुशी, राधिका, दिव्यांशी शामिल रहीं। बीएसए संदीप कुमार की ओर से अतिथियों को छात्रों की ओर से आभार पत्र देने की पहल शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed